Betul Ki Khabar: जमीन से बाहर निकलकर बाहर आए अंडर ग्राउंड केबल, हादसे की संभावना

Betul Ki Khabar: Underground cables came out of the ground, possibility of accident

बारिश के दिनों में करेंट फैलने का भी बना डर

Betul Ki Khabar: बैतूल। शहर में बिछाए गए अंडर ग्राउंड बिजली केबलों की लापरवाही अब लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है। विकास नगर टू लेन मार्ग पर स्ट्रीट लाइट के लिए बिछाए गए अंडर ग्राउंड केबल बाहर निकलकर खुले पड़े हैं,कई जगहों से केबल खुल भी गए हैं। जिन पर नपा और बिजली विभाग की नजर नहीं जा रही है। बारिश के मौसम में इन खुले केबलों से करेंट फैलने का खतरा और बढ़ गया है। जिस बेतरतीबी से केबल बाहर निकलकर सड़क पर बिखर रहे हैं। उनमें फंसकर वाहनो के दुर्घटना ग्रस्त होने का खतरा भी बढ़ता जा रहा है।

दरअसल सड़क तैयार होने के बाद यहां लगे स्ट्रीट लाइटों को रोशन करने के उद्देश्य से केबल अंडर ग्राउंड किये गए थे, लेकिन अब यही केबल अपनी जगह छोड़कर बाहर आ चुके हैं। कई जगह से केबल कट भी चुके हैं।विकास नगर के स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कुछ स्थानों पर केबल इतने ऊपर आ गए हैं कि बच्चों के पैरों में वाहनो के पहियों में इनके उलझने का डर बना हुआ है, वहीं गीली मिट्टी और सड़क पर जमा पानी के संपर्क में आने पर यह गंभीर हादसे को भी जन्म दे सकते हैं। शहर के अन्य टू लेन मार्गो पर भी यह स्थिति देखी जा सकती है, लेकिन जिम्मेदार विभाग ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

विशेषज्ञों के अनुसार, अंडर ग्राउंड केबल का ढीला होना या सतह छोड़कर बाहर आना तकनीकी लापरवाही और रखरखाव की कमी का नतीजा है। बारिश के दौरान यदि कोई केबल क्षतिग्रस्त हो, तो करेंट पूरे क्षेत्र में फैल सकता है, जिससे जनहानि की आशंका है। नागरिकों ने नपा और बिजली विभाग से तत्काल ऐसे केबलों को दुरुस्त करने की मांग की है। उनका कहना है कि यह इंतजार करने का मामला नहीं, बल्कि आपात स्थिति है। यदि समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी सीधी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस स्थिति में लापरवाही का मतलब है—खुले आम हादसे को न्यौता देना।

इनका कहना…

सभी टू लेन मार्गो का सर्वे तत्काल किया जाएगा, जहां भी केबल अव्यवस्तिथ नजर आएंगे, उनका दुरुस्तीकरण सुनिश्चित करेंगे।

अमित सक्सेना, विद्युत शाखा प्रभारी नपा बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button