Betul Ki Khabar: बड़ी राहत: रेलवे ने मेमू ट्रेन का किराया किया कम, यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा
Betul Ki Khabar: Big relief: Railways reduced the fare of MEMU train, passengers will get big benefit

Betul Ki Khabar: सांझवीर टाईम्स, बैतूल आमला मध्य रेलवे नागपुर के अधिकारियों ने यात्री हित में बड़ा कदम उठाया है। नागपुर से आमला, इटारसी और छिंदवाड़ा जाने वाली मेमू ट्रेन में अब पूर्व में लगने वाले किराए में भारी कटौती करने का निर्णय लिया है। यह यात्री गरीब यात्रियों के लिए कहीं न कहीं राहत की बात कही जा सकती है। आमला रेलवे के वाणिज्य अधिकारी सुनील पंत ने बताया कि पूर्व में रेलवे द्वारा मेमू ट्रेन का किराया मेल एक्सप्रेस की तरह निर्धारित किया गया था, लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है। उन्होंने बताया कि मध्य रेलवे नागपुर से मिले निर्देश के बाद अब यात्री किराए में कमी की जा रही है। इसकी सूची शीघ्र ही मेमू ट्रेन रूकने वाले स्टेशनों में चस्पा की जाएगी, ताकि यात्रियों को इस संबंध में जानकारी मिल सके।
ऐसा रहेगा किराया
श्री पंत ने बातया कि अब तक आमला से बैतूल का किराया 30 रूपए लगता था, लेकिन अब यह केवल 10 रूपए लगा करेगा। इसी तरह आमला से छिंदवाड़ा का 70 की बजाय 25 रूपए, आमला से नागपुर का 70 की बजाय 35 रूपए, इटारसी का 60 की जगह 35 रूपए किराया लगा करेगा। यानी यात्री किराए में 50 प्रतिशत की कमी कर दी है। यदि आमला से किसी यात्री को मेमू ट्रेन में सफर करना है तो वह धाराखोह, चिचंडा, मुलताई, बैतूल, नवेगांव और आमला से घोड़ाडोंगरी और पांढुर्णा तक महज 20 रूपए में यात्रा कर सकेगा। यानी पूर्व में मेल एक्सप्रेस की तरह मेमू ट्रेन में लिया जा रहा है किराया कम करने से गरीब यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि यात्री ट्रेन में संशोधित किराया की सूची शीघ्र ही संबंधित स्टेशनों तक पहुंच जाएगी।





