Betul Samachar: होटल व्यवसायी से अड़ीबाजी, रूपए न देने पर परिवार सहित खत्म करने की धमकी
Betul Samachar: Stubbornness with the hotelier, threatening to eliminate the family for not giving money

परशुराम सेना ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर युवक पर की कार्रवाई की मांग
Betul Samachar: (बैतूल)। शहर में व्यवसायियों और धनाड्यों से खुलेआम अड़ीबाजी कर रूपए मांगे जा रहे है। जिसने हिम्मत करके बता दिया तो ठीक वरना कईयों की जेबें हल्की हो चुकी है। ताजा मामला कोठीबाजार बस स्टेण्ड पर वर्षो से भोजन की होटल चलाने वाले जाने-माने व्यवसायी रमाशंकर शुक्ला से इरफान मोगली द्वारा अड़ीबाजी कर रूपए मांगने और उनके व्यवसाय को नुकसान पहुंचाने की चेतावनी दी गई है।
व्यवसायी के समर्थन में गुरूवार को परशुराम सेना ने एसपी से मिलकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने मामले में संबंधित युवक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ज्ञापन में बताया गया कि बस स्टेण्ड पर रमाशंकर शुक्ला वर्षो से आदर्श भोजनालय होटल का संचालन करते आ रहे है। पिछले कुछ दिनों से अपराधिक प्रवृत्ति का युवक इरफान मोगली उन्हें परेशान कर रहा है। एसपी को परशुराम सेना के पदाधिकारियों ने बताया कि बार-बार श्री शुक्ला से रूपए के लिए अड़ीबाजी की जा रही है।
गत 24 जुलाई को भी इरफान मोगली द्वारा आदर्श भोजनालय पर आकर श्री शुक्ला से 50 रूपए की मांग की गई। विरोध करने पर इरफान मोगली ने उन्हें परिवार सहित जान से मारने और व्यवसाय को नुकसान पहुंचाने की सार्वजनिक रूप से दी गई। इस मामले में शुक्ला द्वारा कोतवाली और गंज थाने में सूचना दी गई थी, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
परशुराम सेना के पदाधिकारियों ने बताया कि इरफान मोगली अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और आए दिन इस तरह की हरकते कर आम व्यक्ति और समाज को डराने का काम कर रहा है, इससे लोग मानसिक रूप परेशान हो चुके है। शुक्ला को दी गई धमकी से पूरे ब्राम्हण समाज में रोष व्याप्त है। सभी ने अपराधिक प्रवृत्ति युवक पर तत्काल मामला दर्ज करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में ओम द्विवेदी, विकास मिश्रा, क्षितीज शुक्ला, नीरज शर्मा, प्रेरणा शर्मा, नंदनी तिवारी, रमाशंकर शुक्ला, संजय द्विवेदी, विनीत शर्मा समेत अन्य सामाजिक लोग मौजूद थे।




