Betul News: पानी की टंकी का वॉल्व खराब होने से हजारों लीटर पानी व्यर्थ बहा, तीन वार्डो में नहीं हो सकी पानी की सप्लाई

Betul News: Thousands of liters of water wasted due to failure of water tank valve, water could not be supplied in three wards

Betul News: स्वच्छता निरीक्षक को बैठक से बाहर कर बुरी तरह घिरे सभापति, सीएमओ समेत नगरपालिका कर्मचारी संघ और संगठन विरोध में सडक़ पर उतरे, कलेक्टर से बोले- तीन दिन में कार्रवाई नहीं तो कामकाज होगा ठपBetul News: (बैतूल)। शहर के कालापाठा काली चटन के पास बनी पानी की टंकी का वाल्व खराब होने से हजारों लीटर पानी सडक़ पर व्यर्थ बह गया। वाल्व खराब होने से तीन वार्डो में पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। नगरपालिका के कर्मचारी वॉल्व के मरम्मत कार्य में लगे हुए है। शाम तक पानी की सप्लाई शुरू होने की संभावना है।

जानकारी के मुताबिक कालापाठा काली चट्टान के पास नगरपालिका की पानी की टंकी बनी है। प्रतिदिन की तरह नपा कर्मचारी वार्ड में पानी सप्लाई करने वॉल्व खोलने लगा। इसी दौरान वॉल्व की राड टूट गई। जिससे वॉल्व खराब हो गया, टंकी में भरा पानी तेजी से बहने लगा। पानी का बहाव इतना तेज था कि नगरपालिका कर्मचारी इसे बहने से रोक भी नहीं पाए। पूरी टंकी खाली होते तक हजार लीटर पानी सडक़ पर बहते रहा। नगरपालिका के सुपरवाईजर सुखदेव बारस्कर ने बताया कि टंकी के वॉल्व की राड खराब हो गई है।

वॉल्व खराब होने से टंकी का पानी बह गया है। वॉल्व खराब होने से शंकर वार्ड, विनोबा वार्ड, विकास वार्ड में मंगलवार सुबह पानी की सप्लाई नहीं हो पाई। पानी की सप्लाई नहीं होने से शहरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह से ही वार्डवासी पानी सप्लाई होने की राह देखते हुए परेशान होते रहे। बाद में पता चला कि वॉल्व खराब होने और टंकी का पानी व्यर्थ बह जाने से पानी की सप्लाई नहीं हो पाई। इसके पहले भी इसी टंकी की पाईप लाईन क्षतिग्रस्त होने के कारण पानी व्यर्थ बह गया था। हालांकि नगरपालिका के कर्मचारियों का कहना है कि टंकी आधी से कम भरी थी। टंकी में बहुत अधिक पानी नहंी था। संभावना है कि शाम या फिर रात तक वॉल्व सुधारकर टंकी भरी जाएंगी और इसके बाद वार्डो में पानी की सप्लाई करेंगे।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button