Betul Samachar: आखिर नहीं बच सकी छात्रावास में सीढ़ियों से गिरे मासूम की जान
Betul News: Ultimately the life of the innocent child who fell from the stairs in the hostel could not be saved.

भैंसदेही के एकलव्य छात्रावास में हड़कंप, भोपाल में इलाज के दौरान बालक ने तोड़ा दम
Betul Samachar: बैतूल/भैंसदेही। जिले के भैंसदेही विकासखंड के एकलव्य आवासीय बालक छात्रावास में हुए हादसे में प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। छात्रावास में छात्र सीढ़ी से गिर गया। जिसे गंभीर चोट आने पर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान छात्र की मौत हो गई। इस मामले में जांच शुरू हो गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार शाम को एकलव्य आदिवासी बालक छात्रावास का छात्र साहित्य परते साहित्य परते खेलते समय अचानक दूसरी मंजिल की सीढ़ियों से गिर गया। जिसे सिर में गंभीर चोट आई। छात्र को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां से जिला अस्पताल बैतूल लाया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही सीएमएचओ डॉ. मनोज हुरमाड़े, सिविल सर्जन डॉ जगदीश घोरे सहित अन्य डॉक्टरों ने बच्चे की सेहत की जानकारी ली। गंभीर चोट आने और हालत नाजुक होने के कारण छात्र को तत्काल भोपाल एम्स अस्पताल रेफर कर दिया। एम्स में उपचार के दौरान छात्र की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्र कक्षा 7वीं में अध्यनरत था। खेलते समय वह सीढ़ियों से गिर गया था। घटना के बाद आदिम जाति कल्याण विभाग के एसी विवेक पांडे ने इस मामले में अधीक्षिका को तलब किया है। एसी ने इस हादसे की जांच शुरू कर दी है। मामले में कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।




