Betul Suicide News: ड्यूटी पर गए WCL कर्मचारी की पत्नी फांसी पर झूली, बीमारी से चल रही थी परेशान

Betul Suicide News: Wife of WCL employee who was on duty hanged herself, was suffering from illness.

▪️काली चौरासे सारणी

Betul Suicide News: वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड की शोभापुर कालोनी में गुरुवार शाम को उस समय सनसनी मच गई। जब कालोनी में निवास करने वाली 32 वर्षीय शुभांगी खोखले का शव चुनरी के फंदे से डब्ल्यूसीएल आवास में लटका मिला। बताया जा रहा है कि मृतका का पति जगदीश खोखले डब्ल्यूसीएल की तवा टू खदान में कार्यरत है। घटना के वक्त भी जगदीश ड्यूटी पर था। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस के मुताबिक महिला बीमारी से परेशान थी।

संभवतः इसी वजह से आत्महत्या जैसा गंभीर कदम उठाया होगा। पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी वंशज श्रीवास्तव ने बताया गुरुवार शाम को शोभापुर कॉलोनी में महिला द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पंचनामा और मार्ग की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पूछताछ में बताया गया है कि मृतका का पति घटना के वक्त ड्यूटी पर था। महाराष्ट्र निवासी जगदीश अपनी पत्नी और 7 वर्षीय बच्चे के साथ शोभापुर कॉलोनी में रहता था। यहां पाथाखेड़ा की तवा टू खदान में काम करता था।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button