Betul Samachar: शराब दुकानों पर चस्पा नहीं है रेट लिस्ट, मनमाने दाम वसूल रहे सेल्समेन
Betul Samachar: Rate list is not pasted at liquor shops, salesmen are charging arbitrary prices

रात 12 बजे तक संचालित हो रहा अवैध आहाता
Betul Samachar: बैतूल। आमला नगर में आबकारी विभाग के लाइसेंस पर संचालित होने वाले अंग्रेजी व देशी शराब के ठेकेदार को रेट लिस्ट चस्पा अनिवार्य है। विभाग के नियमों को दरकिनार रखकर शराब के ठेकेदार मनमाने दाम ग्राहकों से वसूल रहे हैं। दुकानों पर रेट लिस्ट चस्पा नहीं कर रहे। जानकारी के मुताबिक सरकार द्वारा अहाता बार पर प्रतिबंध लगाने के बावजूद आमला में अहाते खुलेआम संचालित किए जा रहे हैं।
राजपत्र तक ताक पर रखकर नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में शराब की दुकाने रात 12 बजे के बाद भी खुली रहती है। इस संबंध में स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस और संबधित विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी हैं, लेकिन अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। कलेक्टर औऱ जिला आबकारी अधिकारी के निर्देश प्रभारी हवा में उड़ा रहे हैं दुकानों पर रेट लिस्ट चस्पा करने के सख्त निर्देश दिए है। नगर सहित ग्रामीणों क्षेत्रों के किसी भी दुकान पर रेट लिस्ट चस्पा नहीं है।
आबकारी विभाग के अधिकारियों की माने तो समस्त शराब दुकान के ठेकेदारों को अपनी दुकान के बाहर ब्रांड के साथ उसकी कीमत भी दर्शना पड़ता है। इसके बाद भी संबंधित अधिकारी मनमानी पर उतारू है।
जानकारी मिली है कि शराब ठेकेदार की स$फेद और सिल्वर रंग की बोलेरो गाड़ी से ग्रामीण क्षेत्र में अवैध रूप से ढाबा ओर होटल, किराना दुकानों में शराब रोजाना सप्लाई की जा रही है, लेकिन प्रभारी अधिकारियों का हाथ पर हाथ धरे बैठे रहना कहीं न कहीं सिस्टम पर सवाल खड़े कर रहा है।
इनका कहना…..
मेरे संज्ञान में मामला आया है। निरीक्षण कर नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
गौरव पांडे, आबकारी निरीक्षक, वृत आमला जिला बैतूल




