सच हुई सांझवीर की खबर, सुधाकर के नाम पर भाजपा ने लगाई मोहर, बैतूलबाजार में जश्न का माहौल

नए अध्यक्ष ने कहा- पार्टी के दायित्वों पर खरा उतरना पहली प्राथमिकता

बैतूल। आखिर सांझवीर अपने राजनैतिक आंकलन करने में फिर बाजी मार गया है। जिला भाजपा अध्यक्ष के लिए चल रही खींचतान में कई दिनों से आधा दर्जन दावेदारों के नाम सामने आ रहे थे। तमाम कवायदों के बीच आज से 5 दिन पहले डंके की चोट पर सांझवीर ने खबर प्रकाशित की थी कि वर्तमान जिला अध्यक्ष बबला के उत्तराधिकारी के रूप में बैतूल बाजार के भाजपा नेता सुधाकर पवार की नियुक्ति होगी। गुरुवार देर शाम जिला चुनाव अधिकारी की औपचारिक घोषणा के बाद यह खबर भी सही साबित होने से सांझवीर ने पत्रकारिता में अपनी अलग साख बनाई है।

सुधाकर को इसलिए मिली जिम्मेदारी

भाजपा के नए जिला अध्यक्ष के रूप में जिला महामंत्री के रूप में कार्य कर रहे अधिवक्ता सुधाकर पवार की नियुक्ति कर दी गई है। उन्हें ईमानदारी और सबके साथ काम करने के लिए यह इनाम मिला है। बुधवार शाम जिला चुनाव अधिकारी सुदर्शन गुप्ता ने प्रदेश चुनाव अधिकारी विवेक शेजवलकर की सहमति से सुधाकर पवार को बैतूल का जिला अध्यक्ष घोषित किया है। सभी को साथ लेकर चलने वाले, मिलनसार स्वभाव के धनी एवं प्रखर वक्ता के रूप में पहचाने जाने वाले सुधाकर पवार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तहसील बौद्धिक प्रमुख रह चुके हैं। सामाजिक स्तर पर क्षत्रिय पवार समाज के सचिव पद पर रहते हुए समाज की उन्नति में बेहतर योगदान दे चुके हैं।

नगर परिषद बैतूलबाजार के अध्यक्ष पद पर जनता के द्वारा सीधे चुने गए थे। वर्तमान में भाजपा के जिला महामंत्री पद पर रहकर पार्टी के महत्वपूर्ण दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया है। सांसद, केंद्रीय राज्यमंत्री समेत पांचों विधायकों के द्वारा उनके नाम पर सहमति दी गई है। उनके नाम की घोषणा होते ही गृह नगर बैतूल बाजार में जमकर आतिशबाजी हुई और कार्यकर्ताओं ने खूब जश्न मनाया।

अपनी नियुक्ति ओर नए जिला अध्यक्ष ने कहा कि सबको साथ लेकर चलना और पार्टी के दायित्वों का पालन उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में पार्टी के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे।में फिर बाजी मार गया है। जिला भाजपा अध्यक्ष के लिए चल रही खींचतान में कई दिनों से आधा दर्जन दावेदारों के नाम सामने आ रहे थे।

तमाम कवायदों के बीच आज से 5 दिन पहले डंके की चोट पर सांझवीर ने खबर प्रकाशित की थी कि वर्तमान जिला अध्यक्ष बबला के उत्तराधिकारी के रूप में बैतूल बाजार के भाजपा नेता सुधाकर पवार की नियुक्ति होगी। गुरुवार देर शाम जिला चुनाव अधिकारी की औपचारिक घोषणा के बाद यह खबर भी सही साबित होने से सांझवीर ने पत्रकारिता में अपनी अलग साख बनाई है।

सुधाकर को इसलिए मिली जिम्मेदारी

भाजपा के नए जिला अध्यक्ष के रूप में जिला महामंत्री के रूप में कार्य कर रहे अधिवक्ता सुधाकर पवार की नियुक्ति कर दी गई है। उन्हें ईमानदारी और सबके साथ काम करने के लिए यह इनाम मिला है। बुधवार शाम जिला चुनाव अधिकारी सुदर्शन गुप्ता ने प्रदेश चुनाव अधिकारी विवेक शेजवलकर की सहमति से सुधाकर पवार को बैतूल का जिला अध्यक्ष घोषित किया है।

सभी को साथ लेकर चलने वाले, मिलनसार स्वभाव के धनी एवं प्रखर वक्ता के रूप में पहचाने जाने वाले सुधाकर पवार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तहसील बौद्धिक प्रमुख रह चुके हैं। सामाजिक स्तर पर क्षत्रिय पवार समाज के सचिव पद पर रहते हुए समाज की उन्नति में बेहतर योगदान दे चुके हैं। नगर परिषद बैतूलबाजार के अध्यक्ष पद पर जनता के द्वारा सीधे चुने गए थे।

वर्तमान में भाजपा के जिला महामंत्री पद पर रहकर पार्टी के महत्वपूर्ण दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया है। सांसद, केंद्रीय राज्यमंत्री समेत पांचों विधायकों के द्वारा उनके नाम पर सहमति दी गई है। उनके नाम की घोषणा होते ही गृह नगर बैतूल बाजार में जमकर आतिशबाजी हुई और कार्यकर्ताओं ने खूब जश्न मनाया। अपनी नियुक्ति ओर नए जिला अध्यक्ष ने कहा कि सबको साथ लेकर चलना और पार्टी के दायित्वों का पालन उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में पार्टी के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button