Betul News : बैतूल बाजार में जुंए की फड़ पर मामला मारपीट तक पहुंचा थाने में शिकायत
आवेदक का आरोप-जुआ खेलने से रोकने पर घर में घुसकर विवाद और मारपीट की कोशिश

सांझवीर टाईम्स/ बैतूलबाजार । बैतूल बाजार थाना क्षेत्र में जुए की फड़ को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। जुआ खेलने को लेकर शुरू हुआ विवाद कथित तौर पर गाली-गलौज और मारपीट की स्थिति तक पहुंच गया। मामले में एक व्यक्ति ने बैतूल बाजार थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
राजेन्द्र वार्ड बैतूलबाजार निवासी शिकायकर्ता हितेश बरैय्या ने बैतूलबाजार थाने में शिकायकत करते हुए बताया कि उनके घर के सामने दिनेश राठौर, गुड्डू राठौर, नन्न्हें राठौर, अंकित राठौर, अभिजीत राठौर, मोहन राठौर, विनोद राठौश्र, तानू राठौर द्वारा लोगों को जमा कर जुंए की फड़ जमाई जा रही है। उसने इसका विरोध किया तो संबंधित लोगों ने कथित तौर पर उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि विवाद बढऩे पर आरोपियों ने मारपीट करने की कोशिश की तथा धमकी भी दी।
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि जुआ खेलने से मना करने के बाद विवाद बढ़ा और उसे डराने-धमकाने का प्रयास किया गया। आवेदन में घटना की जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
पुलिस की भूमिका पर भी सवाल:-घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि क्षेत्र में जुए की गतिविधियों को लेकर पहले भी चर्चाएं होती रही हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से विवाद की स्थिति बन रही है। अब मामला थाने तक पहुंचने के बाद पुलिस की अगली कार्रवाई पर नजर है। हालांकि, आवेदन में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि जुए की फड़ कहां संचालित हो रही थी और विवाद में वास्तव में कौन-कौन लोग शामिल थे।




