Betul News: डीआरएम के साथ बैठक में ट्रेनों के स्टॉपेज का मुद्दा फिर गरमाया
Betul News: The issue of stoppage of trains heated up again in the meeting with DRM

हमेशा की तरह आश्वासन मिला, डीआरएम ने विधायकों की मांगों पर सहानुभूति पूर्ण विचार करने का भरोसा दिलाया
Betul News: बैतूल। डीआरएम बनने के बाद पहली मर्तबा बैतूल जिले के प्रवास पर पहुंचे मनीष अग्रवाल जिले को हालांकि कोई सौगात नहीं दे सकें, लेकिन उन्होंने भरोसा दिलाया है कि जिले के जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए प्रस्तावों पर अमल करने का प्रयास करेंगे। सड़क मार्ग से वे सुबह दो दिवसीय प्रवास पर सबसे पहले आमला पहुंचे थे। आमला से बैतूल पहुंचकर उन्होंने कलेक्ट्रेट में विधायकों के साथ चर्चा कर कई मुद्दों पर उनक राय ली। इस दौरान सबसे अधिक मांग विधायकों ने यात्री सुविधाओं के साथ ट्रेनों के स्टॉपेज की की। डीआरएम ने केवल भरोसा दिलाया है कि विधायकों की मांगों से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। इस दौरान अन्य मांगों को भी डीआरएम अग्रवाल के सामने रखा गया।
आमला से बैतूल पहुंचे डीआरएम ने कलेक्ट्रेट में दोपहर 2 बजे से विधायक हेमंत खंडेलवाल, चंद्रशेखर देशमुख, डॉ. योगेश पंडाग्रे के साथ जिले के प्रमुख अधिकारियों से चर्चा की। करीब डेढ़ घंटे तक चली चर्चा के दौरान विधायकों द्वारा उठाई गई मांगों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए डीआरएम अग्रवाल ने कहा कि उनके स्तर की मांगों को वे पूरा करेंगे, लेकिन ट्रेनों के स्टापेज के संबंध में मुंबई मुख्यालय को अवगत कराया जाएगा। इस दौरान तीनों विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं से डीआरएम को अवगत कराया। संयोगवश तीनों ही विधायकों ने अमृत स्टेशन योजना के काम की गुणवत्ता और लेट-लतीफी पर नाराजगी जताई। डीआरएम ने विधायकों को भरोसा दिलाया कि वे जिले के स्टेशनों पर अमृत भारत स्टेशन के कार्यों का निरीक्षण करने ही प्रवास पर आए है।
बैतूल में रेलवे लेगी नपा से पानी, मिलेगा राजस्व
पूर्व में नगरपालिका द्वारा बनाई गई कार्य योजना से विधायक हेमंत खंडेलवाल ने डीआरएम को अवगत कराया। दरअसल, रेलवे यूनियन और अन्य पदाधिकारियों ने विधायक को अवगत कराया था कि स्टेशन परिसर और रेलवे कॉलोनी में पानी की उपलब्धता नहीं है। रेलवे के सैकड़ों लोगों के अलावा यात्रियों को परेशानी होती है। गर्मी में यह समस्या सबसे अधिक होती है। विधायक ने पिछले दिनों नगरपालिका के अधिकारियों से चर्चा कर पाइपलाइन डालकर रेलवे को पानी उपलब्ध कराने के लिए था। उन्होंने बताया कि नगरपालिका के माध्यम से बैराज बनाकर यह पानी उपलब कराया जाएगा।
इसके एवज में नगरपालिका को रेलवे हर वर्ष करोड़ों रुपए चुकाएगा। यही बात डीआरएम को भी अवगत कराई। उन्होंने इसे अच्छा प्रयास बताया। विधायक खंडेलवाल ने मेमू टे्रन को बैतूल तक चलाने की बात भी रखी। विधायक ने बैतूल में यात्रियों के हिसाब से कुछ ट्रेनों के स्टॉपेज का भी अनुरोध किया। इस पर डीआरएम ने उन्हें आश्वासन भी दिया है। बैतूल विधायक ने कुछ प्रस्ताव भी डीआरएम के समक्ष रखें।
आमला में रिक्त पड़ी जमीन पर सोलर प्लांट की मांग उठी
बैठक में मौजूद आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने डीआरएम से अपने क्षेत्र के आमला और बोरदेही स्टेशन की समस्याओं से विस्तृत रूप से अवगत कराया। उन्होंने डीआरएम को बताया कि रेलवे की खाली पड़ी जमीन पर सोलर प्लांट लगाया जाएं तो रेलवे को काफी फायदा हो सकता है। उन्होंने आमला में रेलवे के आधिपत्य वाली सड़कों की दुर्दशा बताई तो डीआरएम ने सड़कें शीघ्र बनाने का आश्वासन भी दिया। डॉ. पंडाग्रे ने रेलवे के स्टेडियम के जीर्णोद्धार समेत अमृत योजना में धीमी गति से काम होने का मामला भी डीआरएम के समक्ष उठाया। विधायक ने बोरदेही में गुड शेड निर्माण का मुद्दा भी उठाते हुए कहा कि यहां व्यापार भी बढ़ता है। इस पर डीआरएम ने उन्हें भरोसा दिलाया कि इस पर गंभीरता से विचार करेंगे। डॉ. पंडाग्रे के अलावार मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने भी अपनी क्षेत्र की समस्याएं डीआरएम के समक्ष रखी।
आमला में अमृत स्टेशन के कार्यों पर लेटलतीफी से बिफरे डीआरएम
मध्य रेल नागपुर रेल मंडल के प्रबंधक मनीष अग्रवाल ने आमला रेलवे स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया है। इस दौरान उन्होंने अमृत भारत योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति देखी है। वहीं निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने अधिकारियो कों जरूरी निर्देश दिए है।
वहीं आमला रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना के तहत चुना गया है। इस योजना के तहत स्टेशन पर करोड़ों की लागत से सौंदर्यीकरण और विकास कार्य किए जा रहे है। डीआरएम ने रेल यात्रियों के लिए सालो से चल रहे लिफ्ट कार्य का भी निरीक्षण कर देखा है। स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य की धीमी प्रगति कों लेकर डीआरएम ने सख्त अपना और संबंधित अधिकारियो कों समयबद्ध तरीके से काम पूरा करने के निर्देश दिया। डीआरएम के निरिक्षण कों लेकर रेलवे विभाग में हड़कंप की स्थिति रही। अधिकारियो ने तुरंत कार्य प्रगति की रिपोर्ट तैयार करने में जुट गए है।




