Betul Nagar Palika: बैतूल नगरपालिका सीएम हेल्पलाइन में फिर अव्वल
Betul Nagar Palika: Betul Municipality again tops in CM helpline

पीओ डूडा के नेतृत्व में सातवीं बार मारी बाजी
Betul Nagar Palika: डूडा बैतूल एक बार फिर सीएम हेल्पलाइन में पूरे प्रदेश में सिरमौर बना हुआ है। लगातार सातवें माह डूडा के अंतर्गत आने वाले दस निकायों में बैतूल के निकाय टॉप पर बने हुए हैं। पिछले दिनों नगरीय निकाय एवं आवास विभाग द्वारा फरवरी माह की सीएम हेल्पलाइन निराकरण की सूची जारी हुई, इसमें बैतूल नगरपालिका एक बार फिर 96.73 अंक लेकर पूरे प्रदेश में टॉप पर बनी है।
बैतूल नपा को रेटिंग, बंद शिकायतों के निराकरण में 10 स्कोर पाइंट के साथ ए ग्रेड हासिल हुआ है, जबकि सीहोर नपा दूसरे स्थान पर रहने के बाद महज 92.61 प्रतिशत अंक हासिल कर पाई है। इस सूची में कई नगर निकाय बैतूल से काफी पीछे नजर आ रहे हैं। इसलिए सीएम हेल्पलाइन के निराकरण में पीओ डूडा ओमपाल सिंह भदौरिया के नेतृत्व में पूरे जिले की निकाय जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है।
निकायों में आमला अव्वल, मुलताई पिछड़ा
जिले के दस निकायों के सीएम हेल्पलाइन निराकरण के परिणाम भी पिछले दिनों जारी हुए। इसमें आमला नपा ने संतुष्टि के बाद बंद शिकायतों, पचास दिन से अधिक लंबित शिकायतों, निम्र गुणवत्ता शिकायतों, वेटअटेंडेट शिकायतों, कुल वेटेज स्कोर एवं रेटिंग में शत प्रतिशत स्कोर हासिल किया।
इसी तरह शाहपुर और भैंसदेही नगर परिषद भी शत प्रतिशत अंक हासिल कर ए ग्रेड हासिल करने में कामयाब हुई। बैतूल नपा का कुल वेटेज स्कोर 97.93 प्रतिशत रहा, जबकि चिचोली नप 96.36 प्रतिशत, सारणी नपा 96.25 प्रतिशत, घोड़ाडोंगरी नप 95.25 प्रतिशत, आठनेर नप 94 प्रतिशत, बैतूल बाजार नप 92.25 और मुलताई नगर परिषद 92.26 प्रतिशत अंक हासिल कर पाए हैं।





