Betul Samachar: असामाजिक तत्वों का अड्डा बना नेहरू पार्क

Betul Samachar: Nehru Park became a den of anti-social elements

नपा की लापरवाही का खामियाजा, रात के अंधेरे में छलक रहे जाम

Betul Samachar: बैतूल। शहर के बीचोबीच बने बदहाल नेहरू पार्क इन दिनों असामाजिक तत्वों का अड्डा बना हुआ है। रात के समय नेहरू पार्क में कई नशेड़ी शराब पीकर दिखाई देते हैं। नेहरू पार्क की देखरेख अच्छे से नहीं हो रही। पार्क की बाउंड्रीवाल कई जगह से टूट गई है। यहां से असामाजिक तत्व प्रवेश कर जाते हैं और अंदर बैठे रहते हैं। कई बार कर्मचारियों के मना करने पर विवाद करने पर उतारू हो जाते हैं। दिन के समय प्रेमी युगल जोड़े भी इस पार्क मेंं बैठे रहते हैं। यह पार्क प्रेमी युगल जोड़ों का अड्डा भी बना हुआ है। पार्क के आसपास कई जगह शराब की बोतले भी नजर आती हैं।

शराबी शराब पीने के बाद बोतल यही पर फेंक देते हैं। नगरपालिका के कर्मचारी-अधिकारी नेहरू पार्क की देखरेख पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। यही कारण है कि नेहरू पार्क असामाजिक तत्वों के लिए अड्डा बन गया है। रात के समय नेहरू पार्क चौपाटी पर पहुंचने वाले कई युवक-युवती पार्क के भीतर बैठकर नाश्ता करते रहते हैं। पार्क में आने वाले असामाजिक तत्वों पर अंकुश नहीं लगाया जा रहा है।

पार्क के भीतर जाने से बच्चों की परहेज

अवकाश के दिनों में बच्चे घुमने के लिए पार्क जाते थे, लेकिन अब नेहरू पार्क से बच्चों को मोह भंग होने लगा है। बच्चों को खेलने के लिए पार्क में पर्याप्त झूले और अन्य संसाधन नहीं है, इसलिए बच्चे अब नेहरू पार्क में जाना पसंद नहीं करते हैं, पार्क विरान होता जा रहा है। जब भी बच्चे पार्क में पहुंचते हैं तो उनके हाथ केवल मायूसी ही लगती है। बच्चों का कहना है कि नेहरू पार्क में उन्हें खेलने के हिसाब से उन्हें कुछ नहीं है। न तो झूले अच्छे हैं और न रेलगाड़ी चालू हैं।

पार्क के बजाए सड़कों पर होने लगी सैर

दिनभर की थकान मिटाने और मन की शांति के लिए लोग नेहरू पार्क में टहलने के लिए जाते थे, लेकिन पार्क की हालत देखकर अब लोग पार्क की बजाए सड़कों पर सैर करने निकलते हैं। लोगों का कहना है कि नेहरू पार्क में सुकुन जैसा अब कुछ नहीं रहा। पार्क की बदहाल स्थिति हो चुकी है। शाम के समय असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। विवाद जैसी स्थिति बन जाती है, इसलिए पार्क के बजाए सड़कों पर ही सैर करना उचित मान रहे हैं।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button