Betul CM News : नई यूनिट और आमला में एसडीएम कार्यालय का खुलना भाजपा के लिए बाह्मस्त्र बनेगा !
Betul CM News: Opening of new unit and SDM office in Amla will become a weapon for BJP!

आमला विधायक ने सीएम को सारणी बुलाकर खेला मास्टर स्ट्रोक, जन आशीर्वाद रैली में उमड़ा समुदाय ने बदला माहौल
Betul CM News : (बैतूल)। विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा के लिए कमजोर मानी जा रही आमला- सारणी क्षेत्र पर अब पासा पलटते दिखाई दे रहा है। चंद दिनों में भाजपा के सक्रिय विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने पहले मुख्यमंत्री से मुलाकात कर आमला में एसडीएम का पद और स्टॉफ स्वीकृत करा लिया। इसके बाद सारणी में 660 मेगावाट यूनिट के लिए मुख्यमंत्री को बुलवाकर ऐसा मास्टर स्ट्रोक खेला है कि अब कांग्रेस को बोलने का अवसर नहीं मिलेगा।
चुनाव के पहले दो महत्वपूर्ण मामलों में भाजपा विधायक के प्रयास से राजनीतिक पंडित भी चौक गए हैं। उनका चौकना इसलिए लाजमी है, क्योंकि जन आशीर्वाद रैली में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जिस तरह से हाथो- हाथ लिया है। इसके कई राजनैतिक मायने निकाले जा सकते हैं।
जिले से गत विधानसभा चुनाव में भाजपा ने केवल आमला-सारणी से ही फतह पाई थी। पांच वर्षों तक यहां शिक्षित विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे की तूती बोल रही है। हालांकि क्षेत्र में उनके लगातार सक्रिय न रहने पर कांग्रेसियों ने कई बार मोर्चा खोला। सबसे बड़ा मुद्दा कांग्रेसियों ने उजड़ती सारणी का उठाया था। इसमें आम आदमी पार्टी के अलावा कुछ अन्य लोग भी जुड़ गए। पोस्ट कार्ड के माध्यम से मुख्यमंत्री का ध्यान इस ओर आकर्षित कराने का प्रयास किया।
इन सबके बीच विधायक डॉ. पंडाग्रे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से नई यूनिट स्थापित करने और शुभारंभ उनसे करवाने के लिए सतत संपर्क में बने रहे। इस बीच मुख्यमंत्री ने सारणी-आमला क्षेत्र में कमजोर पड़ रही भाजपा की नब्ज को मजबूत करने के लिए विधायक डॉ. पंडाग्रे को 24 अगस्त को सारणी आने की अनुमति दी, मौके को भुनाते हुए उन्होंने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में अपनी पूरी फौज और कार्यकर्ताओं को उतार दिया। नतीजा यह रहा कि मुख्यमंत्री की सभा में देर शाम तक जिस तरह 25 हजार से अधिक लोग आखिरी तक बैठे रहे। खुद मुख्यमंत्री भी इसकी तारीफ करने से नहीं चुके। इसके पहले जन आशीर्वाद यात्रा की सफलता पर भी सवाल उठा रहे थे, लेकिन जिस तरह उन्माद की भीड़ ने सडक़ों पर उतरकर मुख्यमंत्री का जोसीला इस्तकबाल किया, इससे साबित हो गया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जैसा भीड़ खींचने वाला नेता एमपी में भाजपा के पास नहीं है।
आमला एसडीएम कार्यालय की उपलब्धि भाजपा के खाते में
जानकार बताते हैं कि आमला विधानसभा मुख्यालय में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। आज भी यहां के लोग जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों को लेकर करीब 35 किमी दूर मुलताई की राह पकड़ते हैं। यहां पर पहले से ही एसडीएम कार्यालय स्वीकृत है, लेकिन स्टॉफ को लेकर संशय बना है। क्षेत्रीय विधायक ने मौके की नजाकत को समझते हुए भोपाल में मुलाकात की। मंगलवार को ही केबिनेट की बैठक में आमला में एसडीएम समेत 12 कर्मचारियों का स्टॉफ भी स्वीकृत हो गया। इससे आमला क्षेत्र के करीब एक सैकड़ा गांवों के लोगों को मुलताई जाने की झंझट से छूटकारा मिल जाएगा और सारे काम यही हो जाएंगे। यह सौगात कई मायने में राजनैतिक प्रेक्षक भाजपा के खाते में मान रहे हैं। उनका मानना है कि एसडीएम कार्यालय खुलने का श्रेय यदि भाजपा को मिलता है तो आने वाले चुनाव में बड़ा फायदा से इंकार नहीं किया जा सकता है।
सारणी में फेंका तुरूप का इक्का (Betul CM News)
चुनाव के ठीक पहले भाजपा ने सारणी में विरोधियों के इरादों को भांपते हुए एक और तुरूप का इक्का फेंका। यहां 660 मेगावाट की इकाई स्थापित करने के लिए भूमिपूजन भी मुख्यमंत्री से कराना भाजपा के लिए फायदेंमंद साबित हो गया। पहले संभावना जताई जा रही थी कि नई इकाई के स्थापित किए जाने से भाजपा लाभ की स्थिति में नहीं रहेगी, लेकिन कल जिस तरह से यहां पर माहौल देखा गया, उससे साफ जाहिर है कि डॉ. योगेश पंडाग्रे की कुशल रणनीति के बाद विपक्षियों के हौसले पस्त हो गए।
सीएम का भाषण- सौगात और रोड शो की जबरदस्त चर्चा (Betul CM News)
24 अगस्त को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के देरी से आने के बाद चार घंटे तक पंडाल में 25 हजार लोगों ने उनका इंतजार किया, यह भी अपने आप में एक मिसाल कही जा सकती है। मुख्यमंत्री ने आने के बाद अपने दिल जीतने वाले भाषण की शुरुआत जिस तरह की, इसका भी लोगों के मानस पटल पर गहरा असर पड़ा। चप्पलें, साडिय़ों के लिए पैसे और छाते वितरण में भी लोगों की खुशी देखते ही बनती थी। जिले के दस करोड़ की अन्य सौगात भी कई मायने निकाले जा सकते हैं। डॉ पंडाग्रे की मांग पर कालेज का नाम बदलने समेत अन्य सभी मांगें पूरी कर दी। रही कसर रोड शो में उमड़े जन समुदाय ने निकाल दी। कुल मिलाकर एक दिन का मुख्यमंत्री का दौरा भाजपा के लिए संजीवनी बनकर आया है।




