Betul News: अल्प समय में डीडी ने छोड़ी अमिट छाप

Betul News: DD left an indelible impression in a short time

जन्मदिन पर मोदी भी हुए मुरीद, शुभकामनाओं में मुक्तकंठ से की प्रशंसा

Betul News: बैतूल। करीब पांच माह पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैतूल से दूसरी बार निर्वाचित सांसद दुर्गादास उइके को अपने मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री बनाकर वर्षों बाद बैतूल का सूखा खत्म करवाया था। उन्हें आदिवासी वर्ग से होने के नाते इसी विभाग का राज्यमंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया। महज पांच माह के अल्प कार्यकाल ने उइके ने राष्ट्रीय पटल पर अलग पहचान बनाई है।

मिशन मोदी की कार्ययोजनाओं को अंजाम तक पहुंचाने के लिए वे देश भर का लगातार दौरा कर काफी सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। यही वजह है कि मंगलवार आदिवासी मामलों के केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके के जन्मदिन के मौके पर खुद प्रधानमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में उइके की मुक्तकंठ से प्रशंसा की है। उन्होंने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर लिखे पत्र में उल्लेख किया है कि आपकी सुख-समृद्धि, आरोग्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।

पत्र में पीएम ने शुभकामनाएं देते लिखा है कि मंत्रिमंडल के मेरे अहम सहयोगी के रूप में आप अपना अथक परिश्रम, असिमित ऊर्जा और अटल संकल्प शक्ति से न्यू इंडिया के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। पीएम ने आगे लिखा कि जन्मदिन जीवन की सार्थकता के आंकलन का एक विशेष अवसर तो होता ही साथ ही यह हमें परिवार, समाज और देश के प्रति अपने दायित्वों के निर्वाहण को लेकर प्रेरित भी करता है। मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि देश की समृद्धि के लिए आप जिस समर्पित भाव से अपनी सेवाएं दे रहे हैं, वह नई पीढ़ी के लिए भी प्रेरणादायक है।

जन्मदिन पर अस्पताल में बांटे फल

केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके मंगलवार को अपना जन्मदिन गृह नगर में नहीं मना पाए। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राजधानी दिल्ली में आयुर्वेद दिवस पर 70 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए 5 लाख रुपए तक मुक्त इलाज की योजना का लांच कर रहे हैं।

इस कार्यक्रम में राज्यमंत्री उइके भी शामिल हुए। मंगलवार वे रात 8 बजे तक वे अपने शहर पहुंचेंगे। इस बीच सुबह उनके समर्थकों ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित कर लाड़ले नेता का जन्मदिन मनाया। मरीजों ने मंत्री उइके के दीर्घायु की कामना भी की। इस मौके पर कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button