Betul Crime News : ट्रेन में चोरी कर महाराष्ट्र के सराफा व्यवसायियों को बेचते थे सामान, जीआरपी ने एक युवक समेत व्यापारियों को पकड़ा, 10 लाख का सामान भी बरामद

Betul Samachar: Bullion traders of Maharashtra used to steal goods in the train and sell them, GRP caught traders including a young man, goods worth 10 lakhs recovered

▪️ दुर्गाप्रसाद जौँजारे

Betul Crime News : (आमला)। जीआरपी ने ट्रेन में यात्रियों का सामान चोरी कर सराफा व्यवसायियों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया है। चौंकाने वाली बात उजागर हुई कि एक युवक ने कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। चोरी गया सामान महाराष्ट्र के अमरावती जिले के सराफा व्यवसायियों को औने-पौने दाम पर बेच दिया गया। जीआरपी ने ट्रेन में लगे सीसीटीवी कैमरेक ेआधार पर आरोपी को दबोचने में सफलता हासिल कर ली है। बेचा गया सामान भी सराफा व्यवसायियों से बरामद कर लिया गया। जिसकी कीमत १० लाख से अधिक की बताई गई है।

घटना का उल्लेख करते हुए जीआरपी थाना प्रभारी श्री लाल पंडारिया ने बताया कि रेल पुलिस भोपाल के अंतर्गत ट्रेनों में कई चोरियां और लूट की वारदात हुई थी। इस पर एसपी रेल भोपाल हितेश चौधरी, एएसपी रेल डॉ अमित वर्मा, डीएसपी रेल इटारसी महेन्द्र कुल्हारा के मार्गदर्शन में निगरानी की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रेनों में लगे सीसीटीवी कैमरे की तलाश के बाद एक संदिग्ध का हुलिया पुराने शातिर चोर से मिलता-जुलता दिखा। इसके बाद अशफाक पिता जुमा खान निवासी चपरासीपुरा जिला अमरावती को दबोच लिया गया। पूछताछ के बाद आरोपी ने कई गंभीर खुलासे किए है।

Betul Crime News : ट्रेन में चोरी कर महाराष्ट्र के सराफा व्यवसायियों को बेचते थे सामान, जीआरपी ने एक युवक समेत व्यापारियों को पकड़ा, 10 लाख का सामान भी बरामदमहिला की शिकायत पर अन्य मामलों का भी खुलासा

थाना प्रभारी ने पत्रकारों को बताया कि २५ जनवरी को ट्रेन क्रमांक १२६१६ जीआर एक्सप्रेस में दिल्ली से निल्लौर यात्रा कर रही पदमावती रेड्डी का एक बैग चोरी हुआ था। इस बैग में गले के सोने का हार, एक मंगलसूत्र, नगद ७ हजार रूपए मौजूद थे। जीआरपी ने मामले में धारा ३७९ का मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद जीआरपी ने ट्रेन में लगे सीसीटीवी कैमरे का सूक्ष्म निरीक्षण किया तो एक संदेही अशफाक पिता जुमा खान का हुलिया मिल गया। जीआरपी ने इसके बाद आरोपी को उसके गांव से हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

अमरावती के व्यापारियों की भूमिका भी संदेही

जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को पकडऩे के बाद पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह ट्रेनों में चोरी कर अमरावती जिले के सराफा व्यवसायी शेख सलमान पिता शेख उसमान निवासी हीरापुर अचलपुर, अनिल पिता काशीनाथ मरोडकर निवासी रतनगंज अमरावती और अब्दुल रऊफ पिता अब्दुल समत कोहिनूर ज्वेलर्स अमरावती को हिरासत में लिया गया। इनसे युवक द्वारा बेचे गए बड़े पैमाने पर सोने और चांदी को आभूषण बरामद किए गए है। वहीं युवक से बैंकों के क्रेडिट, डेबिट कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड भी जीआरपी ने बरामद किए है। जीआरपी थाना प्रभारी पंडरिया के मुताबिक कुल ११ मामलों में पुलिस ने १० लाख ४ हजार ८५० रूपए का सामान बरामद किया है। इन चोरियों का खुलासा करने में जीआरपी आमला के प्रधान आरक्षक रविश यादव, आरक्षक दिलीप रघुवंशी, कुलदीप लोटे, दिलीप नरवरे, अनिल कुमरे की सराहनीय भूमिका रही।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button