Political News: पांचों विधानसभा पर जयस उतरेगी मैदान में, सभी जगह उम्मीदवार लगभग तय, भाजपा- कांग्रेस के समीकरण बिगाडऩे के लिए ताल ठोक कर मैदान में उतरेंगे

Political News: Jayas will contest on all the five constituencies, candidates are almost fixed everywhere, BJP-Congress will contest

Political News: (बैतूल)। प्रदेश में विधानसभा चुनाव में महज कुछ माह बाकी हैं। चुनावों से पहले राजनैतिक दलों में टिकट को लेकर होड़ शुरू हो गई है। वहीं अब जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) भी जल्द उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करने जा रही है। जयस ने प्रदेश की 80 सीटों पर उच्च शिक्षित युवाओं को ही प्रत्याशी बनाने की योजना बनाई है।

बात बैतूल जिले की करें तो जयस 5 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को दमदारी से चुनावी मैदान में उतार रही हैं। जयस ने जिले में इसकी तैयारी भी पूरी कर ली है। सामान्य सीटों पर किसी भी वर्ग के जिताऊ उम्मीदवारों को मैदान में उतारा जाएगा। जयस जल्द ही प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करने जा रही है।

बीते दिनों प्रदेश स्तरीय जयस चुनाव समिति की बैठक में 80 विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों से बायोडाटा की जानकारी मांगी गई है। जयस संचालन समिति के संयोजक राजेन्द्र सिंह पंवार के अनुसार 20 अगस्त तक 5-5 लोगों की कमेटी उम्मीदवारों से बायोडाटा प्राप्त कर चुके हैं। अब उम्मीदवार चुनने की तैयारी की जा रही है। वैसे पांचों सीटों पर जयस के उम्मीदवार लगभग तय करने की खबर सामने आ रही है।

यह है जयस के संभावित उम्मीदवार (Political News)

सूत्र बताते हैं कि जिले की पांच विधानसभा सीटों से संभावित उम्मीदवारों के नाम सामने आए हैं। इनमें बैतूल विधानसभा से जयस के जिला प्रभारी महेश शाह उईके, संभागीय सदस्य सोनू धुर्वे, आमला विधानसभा से जिला प्रवक्ता राकेश महाले,भीम आर्मी जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ झरबड़े, भैंसदेही विधानसभा से जिला पंचायत सदस्य संदीप धुर्वे,जयस प्रदेश संयोजक जामवंत कुमरे, मुलताई विधानसभा से जयस ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डू अहाके, जनपद सदस्य प्रदीप उइके, घोड़ाडोंगरी विधानसभा से जयस जिला संरक्षक इंजी.राजा धुर्वे, जयस जिला कार्यवाहक अध्यक्ष सुनील करोचे मौजूदा समय में जयस से उम्मीदवारी कर रहे हैं।

शिक्षित युवाओं को जयस बनाएंगी उम्मीदवार

जयस ने इसके लिए जिला, विधानसभा, सेक्टर और बूथ लेवल पर 1500 लोगों की कमेटी बनाने का निर्णय लिया है। जयस के प्रदेश अध्यक्ष इंद्रपाल मरकाम के अनुसार जयस मध्य प्रदेश की 80 सीटों पर उच्च शिक्षित युवाओं को प्रत्याशी बनाने जा रही है। मीडिया में छपी खबर के मुताबिक पार्टी 80 सीटों पर आदिवासी कैंडिडेट के साथ ही आवश्यकतानुसार सक्षम योग्य ओबीसी और सामान्य वर्ग के नेतोओं को भी टिकट देकर चुनाव लड़ा सकती हैं।

बीजेपी-कांग्रेस से समझौता नहीं-अंतिम मुझाल्दा

जयस के अध्यक्ष अंतिम मुझाल्दा के अनुसार सभी लोग एक झंडे पर ही चुनाव लड़ेंगे। हम कांग्रेस और बीजेपी से कोई समझौता नहीं करेंगे। हमारा संगठन स्वतंत्र रूप से विधानसभा का चुनाव लड़ेगा। चुनाव से पहले पार्टी शक्ति प्रदर्शन के लिए 21 अक्टूबर को बड़ा आयोजन करने की योजना बना रही है। पार्टी नेताओं की मानें तो इस जनसभा में एक लाख से अधिक लोग शामिल होंगे।

जयस जिले की राजनीति में बदलेंगी समीकरण (Political News)

पंचायत चुनाव में जयस जिले में पहली ही बार उतरी और जिस प्रकार रिजल्ट जयस के पक्ष में आए और जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य सहित जयस के कई सरपंच जीत कर आए,उससे साफ जाहिर हो गया कि बैतूल में जयस तीसरे विकल्प के रूप में उभर कर आई है।

जिस प्रकार जयस का जनाधार तेजी से बढ़ता जा रहा है, वह आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में भाजपा कांग्रेस के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। विधानसभा की बात करें तो जयस जिले की पांचों विधानसभा को प्रभावित करेंगी लेकिन सीधे तौर पर भैंसदेही,घोड़ाडोंगरी में जयस की पकड़ मजबूत मानी जा रही हैं।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button