Betul News: अतिक्रमण-विकास कार्यों के लिए संयुक्त रूप से चलेगा अभियान

Betul News: Joint campaign will be run for encroachment and development works

विधायक ने राजस्व और नपा अधिकारियों की बैठक लीं, ड्रॉफ्ट तैयार करने के लिए तैयारी शुरु, बाजार भी होगा व्यवस्थित

Betul News: बैतूल। एसीएस की पिछले दिनों हुई बैठक में विकास कार्यों का खाका तैयार होने के बाद विधायक हेमंत खंडेलवाल एक्टिव मोड पर आ गए है। मंगलवार दोपहर उन्होंने विकास कार्यों पर ड्रॉफ्ट तैयार करने और शहर में शासकीय जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए पहले राजस्व, नपा अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर अपनी प्राथमिकता बता दीं।

ड्रॉफ्ट में सड़क पर लग रहे बाजार को अभिनंदन सरोवर के पीछे करने की तैयारियां पूरी हो चुकी है। इसके लिए सोमवार से टीएल की बैठक के बाद राजस्व, नपा और पुलिस की संयुक्त टीम शहर के अलग-अलग स्थानों पर पहुंचेगी। जहां भी अतिक्रमण समेत विकास कार्यों में रूकावट आएगी, इसे चिन्हित कर हटाया जाएगा। विधायक ने इसके बाद शहर के ठेकेदारों की भी बैठक लेकर सख्त हिदायत दी है कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता रखे और अपने कार्यों का बोर्ड भी लगाए।

अपने क्षेत्र में रहने के दौरान बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल हमेशा विकास कार्य और इससे जुड़े मुद्दों के लिए अधिकारियों से चर्चा करना नहीं भूलते। मंगलवार को जब वे शहर में थे तो सुबह उन्होंने राजस्व, नपा के अधिकारियों की बैठक बाल मंदिर सभागृह में आहूत की। बैठक में नपाध्यक्ष पार्वती बारस्कर, उपाध्यक्ष महेश राठौर, एसडीएम राजीव रंजन कहार, तहसीलदार प्रदीप तिवारी, सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया, नपा और राजस्व के सभी प्रमुख अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

विधायक ने सबसे पहले सब्जी बाजार को व्यवस्थित करने के लिए राजस्व और नपा के संयुक्त अमले को कार्रवाई के निर्देश दिए। सदर के सब्जी बाजार को बैल बाजार, कोठी बाजार का बाजार अभिनंदन सरोवर के पीछे और गंज का बाजार प्रायमरी स्कूल की रिक्त जमीन पर लगाया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों से अगले सप्ताह ही ड्रॉफ्ट लगाकर व्यवस्था बनाने के लिए निर्देशित किया।

Betul News: अतिक्रमण-विकास कार्यों के लिए संयुक्त रूप से चलेगा अभियान

बगैर नाली के कोई भी रोड नहीं बनेगी

विधायक ने बैठक में दोहराया कि शहर में निर्माण कार्य के दौरान एक भी सड़क का टेंडर बिना नाली के नहीं निकाला जाएगा। चूंकि सड़क बनने के बाद नाली निर्माण से राजस्व की हानि होने के साथ लोगों को सड़क पर पानी बहने से दिक्कते आती है। इसके साथ उन्होंने यह भी हिदायत दी कि हर रोड पर एक बोर्ड लगाया जाए। इसमें बड़े निर्माण कार्यों की तरह सड़क की लंबाई-चौड़ाई और लागत का उल्लेख भी हो। इस बोर्ड पर ठेकेदार का नाम और मोबाइल नंबर प्रमुखता से अंकित हो, ताकि सड़क खराब होने पर वार्ड के लोग सीधे ठेकेदार को फोन करें। यदि ठेकेदार नहीं सुने तो अधिकारी खुद ध्यान दें और लोगों की समस्या का तत्काल निराकरण करें।

सोमवार से शुरु होगा संयुक्त अभियान

विधायक खंडेलवाल ने पहले ही कहा था कि शहर की कई गलियों में बेजा अतिक्रमण हो गया है। इसके लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। विधायक ने मंगलवार को हुई बैठक में भी इस बात को दोहराया। बैठक में मौजूद तहसीलदार ने बताया कि विधायक के निर्देश के बाद राजस्व, नपा और पुलिस का अमला सोमवार को टीएल की बैठक के बाद शहर भ्रमण पर निकलेगा। अतिक्रमण समेत शहर विकास के मुद्दों को अधिकारी नोट करेंगे। इसके बाद ड्रॉफ्ट तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण के मामले में विधायक के निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी। बाजारों को भी व्यवस्थित करने का काम सोमवार से शुरु हो जाएगा।

ठेकेदारों को दो टूक, भ्रष्टाचार पर लगाए रोक

राजस्व अधिकारियों की बैठक के बाद विधायक ने शहर के निर्माण कार्यों से जुड़े ठेकेदारों की भी बैठक ली। बैठक में उन्होंने भ्रष्टाचार के मामले में ठेकेदारों को कहा कि निर्माण कार्यों में पूरी पारदर्शिता बरते। आपकी लापरवाही और भ्रष्टाचार के कारण मीडिया में खबरे आती हैं तो बुराई हमारी होती है, जबकि इसमें हमारा कोई लेना-देना नहीं होता। उन्होंने ठेकेदारों को सख्त हिदायत दी कि भ्रष्टाचार पर रोक लगाए और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि निर्माण लागत कितनी आई, लोगों को पता नहीं रहती, लेकिन आम लोग काम कैसा हुआ, यह याद रखते है, इसलिए काम के प्रति सजग रहे।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button