Betul Ki Khabar: रेलकर्मी, ढाई साल के मासूम और विवाहिता की पानी में डूबने से मौत
Betul Ki Khabar: Railway worker, two and a half year old innocent and married woman died due to drowning in water

Betul Ki Khabar: मुलताई। पुलिस अनुभाग के मुलताई और बोरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम में घटित अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतकों में रेलकर्मी ढाई साल के मासूम और एक विवाहिता का समावेश है।
मुलताई थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक अमित पवार ने बताया रेलवे में ट्रैकमैन के पद पर पदस्थ ग्राम जामगांव निवासी संदीप पांडे 30 साल रविवार सुबह घर से खेत जाने का कहकर निकला था। देर तक संदीप के घर वापस नहीं आने पर परिजन खेत पहुंचे तो संदीप का शव स्वयं के खेत के कुएं में पानी में तैरता दिखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके का पंचनामा बनाकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए सरकारी अस्पताल लाया। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

मवेशी को पानी पिलाने वाले टाके में डूबा मासूम
दुनावा पुलिस चौकी के ग्राम गांगई में ढाई साल के मासूम की टाके के पानी में डूबने से मौत हो गई। दुनावा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक संदीप परतेती ने बताया ग्राम गांगई निवासी प्रकाश सरोदे का ढाई साल का पुत्र तन्मय घर में खेलते खेलते घर के सामने बने टाके के पास पहुंचा। टाके के किनारे रखे पत्थर पर पैर रखकर टाके के ऊपर चढ़ गया। संतुलन बिगड़ने से टैंक के पानी में गिर कर डूब गया। परिजन तत्काल तन्मय को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने तन्मय को मृत घोषित कर दिया।
तरोड़ाकला डैम में डूबने से विवाहित की मौत
बोरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम कचरबोह निवासी विवाहिता की तरोड़ाकला डैम के पानी में डूबने से मौत हो गई। बोरदेही पुलिस के अनुसार शर्मीला पति चैतू आहके 45 साल मानसिक रूप से बीमार रहती थी। 5 अक्टूबर की दोपहर में शर्मिलाबाई तरोडाकला डैम पर नहाने गई थी। जहां पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। चैतू आहके की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
अज्ञात युवक की हुई पहचान
मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम हतनापुर में शनिवार रात में कुएं में मिले अज्ञात युवक के शव की पहचान हुई है। मृतक की पहचान ताप्ती वार्ड निवासी इंदल पिता लाला भादे 35 साल के रूप में हुई। दुनावा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक संदीप परतेती ने बताया शनिवार शाम में ग्राम हतनापुर निवासी किसान लखनलाल कड़वे के खेत के कुएं में अज्ञात युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी। रविवार सुबह कुएं से शव निकला।
मौके का पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल लाया। मृतक का शव चार से पांच दिन पुराना है। मृतक की पहचान अस्पताल में पहुंचे उसके परिजनों ने की है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।




