Betul Crime : फिर शुरू हुई भेड़-बकरियों की तस्करी

Betul Crime: Smuggling of sheep and goats started again

रातोंरात झल्लार थाने के सामने से निकल रहे वाहन, भैंसदेही पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध

Betul Crime : बैतूल। झल्लार थानाक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले केरपानी से एक बार फिर बकरी की तस्करी शुरू हो गई है। कुछ माह पहले इसी तस्करी को लेकर सांझवीर टाईम्स ने प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था तो तथाकथित भाजपा नेता ने वरिष्ठ नेताओं की नाराजगी के बाद यह काम बंद कर दिया था, लेकिन अब धड़ल्ले से बकरियों की तस्करी शुरू हो गई है।

सूत्र बताते हैं कि शाम ढलते ही केरपानी मंदिर के हनुमान मंदिर और पेट्रोल पंप के बीच में राजस्थान से आने वाले बड़े ट्रकों के पहिए जैसे थम जाते हैं। दरअसल यहां बकरी की दलाली करने वाले एक विधायक के खास और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए छुटभैया नेता मनोज टेपो अपने कर्मचारियों से ट्रकों को रोककर वसूली शुरू कर दे रहा है। कहा जा रहा है कि पहले बकरियों से भरे ट्रक संचालकों को एक हजार रुपए की पर्ची दी जाती थी। यही पर्ची झल्लार थाने के कर्मचारियों को दी जाकर आगे बढ़ जाते थे, लेकिन सांझवीर टाईम्स ने इस मामले का खुलासा किया तो बकरी के दलाल भाजपा नेता मनोज ने पर्ची सिस्टम बंद कर दिया।

अब ऐसे चल रहा खेल

जानकार सूत्रों ने बताया कि राजस्थान से बुधवार और रविवार को कम से कम दो दर्जन ट्रक केरपानी होते हुए महाराष्ट्र जाते हैं। इन ट्रकों में सैकड़ों की संख्या में बकरी भरी होती है। केरपानी मंदिर और एक ढाबे के बीच यह ट्रक अपने आप सड़क किनारे खड़े हो जाते हैं। इसके बाद मनोज टेपो के आधा दर्जन कर्मचारी इन ट्रक वालों से एक हजार रुपए नगद लेकर आगे बढ़ने देते हैं। सूत्र बताते हैं कि यही ट्रक आगे झल्लार थाने के बाहर खड़े पुलिसकर्मियों के पास हाजिरी बजाकर महाराष्ट्र की ओर रवाना हो जाते हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया है कि हर बुधवार और रविवार को पांच बजे के बाद यह खेल आसानी से देखा जा सकता है। बकरी की दलाली खाने के मामले में भाजपा नेता की मिलीभगत होने से विधायक की भी जमकर किरकिरी हो रही है। इस संबंध में झल्लार थाना प्रभारी को उनके मोबाइल पर काल किया, लेकिन कवरेज में नहीं होने के कारण चर्चा नहीं हो सकी।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button