Betul Samachar: सांझवीर के एग्जिट पोल ने सफलता का झंडा गाड़ा

Betul Samachar: Exit poll of Sanjveer raised the flag of success

गांधी वार्ड उपचुनाव का परिणाम एग्जिट पोल से बेहद करीब रहा, लोगों ने प्रयास को सराहा

Betul Samachar: बैतूल। प्रकाशन काल के महज 9 वर्षों में नवाचारों और लोगों की आवाज बन चुका हिन्दी दैनिक सांझवीर टाईम्स ने सफलता का झंडा गाड़ दिया है। दरअसल, 11 सितंबर को जिले के बैतूल और आठनेर निकाय में पार्षद पद के लिए उपचुनाव हुआ था। इसी दिन सांझवीर टाईम्स की टीम से दोनों जगह एग्जिट पोल कराने का साहसिक प्रयास किया। शुक्रवार जब परिणाम आए तो गांधी वार्ड बैतूल का एग्जिट पोल परिणामों से इतना करीब रहा कि लोग आश्चर्यचकित रह गए। इतना जरूर हैं कि आठनेर में एग्जिट पोल परिणामों से दूर रहा, लेकिन गांधी वार्ड बैतूल में जिस तरह सांझवीर टाईम्स ने भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय को मिलने वाले वोटों की संख्या बताई थीं, यह बिल्कुल परिणामों से करीब रही।

अपनी दमदार पत्रकारिता और पाठकों की रूचि वाले विषयों को हमेशा नवाचार में बदलने वाले बैतूल से शाम को प्रकाशित होने वाले सांझवीर टाईम्स ने हर चुनौती को स्वीकारा हैं। पिछले कई वर्षों से हर चुनावों में एग्जिट पोल का प्रकाशन कर पाठकों और आम लोगों से सीधा नाता जोड़ा। इसी का परिणाम है कि चुनाव चाहे कोई भी हो, लोगों की डिमांड और जिज्ञासाएं सांझवीर के प्रति बढ़ जाती है कि चुनाव परिणामों के पहले एग्जिट पोल के नतीजे आ जाएं, ताकि लंबे समय तक इंतजार ना करना पड़े। बस पाठकों की इसी जिज्ञासा को शांत करने के लिए सांझवीर ने निकाय उपचुनाव में एक बार फिर एग्जिट पोल करने का साहसिक प्रयास किया।

परिणाम आए तो घनघनाएं फोन

शुक्रवार को बैतूल के गांधी वार्ड के परिणाम घोषित किए गए तो लोगों के आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा। दरअसल, 12 सितंबर के अंक में हमने डंके की चोट पर बताया था कि भाजपा के वरूण धोटे को 1066 वोट मिलेंगे। परिणाम आए तो उन्हें 1049 वोट मिले। सांझवीर के पोल से यह अंतर महज 17 वोटों का था। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि एग्जिट पोल कितने करीब और बारिकी से किया गया। हमने बताया था कि कांग्रेस प्रत्याशी को 476 वोट मिल सकते हैं।

परिणाम आएं तो 440 वोट मिले हैं। इसी तरह निर्दलीय प्रत्याशी को हमने बताया था कि लगभग 91 वोट मिल सकते हैं। परिणामों में उन्हें 135 मत मिले। सबसे चौकाने वाली बात तो यह रही कि सांझवीर ने कल ही बता दिया था कि भाजपा गांधी वार्ड रिकॉर्ड लगभग 590 वोटों से चुनाव जीतेगी और हुआ भी यही। भाजपा के वरूण धोटे 609 वोटों से चुनाव जीतने में कामयाब रहे। यहां भी हमारा एग्जिट पोल और परिणामों का महज 19 मतों का अंतर रहा।

एग्जिट पोल की सर्वत्र सराहना

शुक्रवार को परिणाम आने के बाद कई दिग्गजों और आम लोगों के फोन सिर्फ इसलिए घनघनाया था कि परिणाम एकदम करीब रहने पर बधाइयां दी जा रही है। एग्जिट पोल सफल होने पर विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि सांझवीर ने हर चुनाव में जिस तरह से एग्जिट पोल किया है। इसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। मुझे भी हर बार सांझवीर के एग्जिट पोल का इंतजार रहता है। पूरी टीम ऐसे प्रयासों के लिए बधाई की पात्र है।

जिला भाजपा अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कहा है कि इस तरह के साहसिक प्रयास केवल सांझवीर टाईम्स द्वारा किए जा रहे है, जो बैतूल जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है। इस तरह की परम्परा को लगातार आगे बढ़ाना चाहिए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत वागद्रे ने कहा कि जिले के लोगों को सांझवीर ने एग्जिट पोल की आदत डाली है, यह परिपाटी जारी रहना चाहिए। उन्होंने सांझवीर की टीम के इस प्रयास की जमकर सराहना की।

भाजपा नेता सुनील शर्मा ने कहा कि एग्जिट पोल के प्रकाशन पर यकीन नहीं हो रहा था कि हमारी मेहनत का परिणाम ऐसा रहेगा। हमारा आंकलन एग्जिट पोल से कम था, लेकिन जब परिणाम आए तो सांझवीर के एग्जिट पोल ने इतिहास रच दिया। ज्वेलर्स व्यवसायी उषभ गोठी ने कहा कि सांझवीर के एग्जिट पोल की जबरदस्त एक्यूरेसी और टीम की मेहनत का ही परिणाम है कि नपा के उपचुनाव में जीत हार का बेहद करीबी विश्लेषण किया गया है। यह विश£ेषण सांझवीर टाईम्स को बहुत ऊंचाईयों पर ले जाता है, साथ ही जनता के बीच अखबार की एक मजबूत प्रतिष्ठा बनी है।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button