Betul News: पत्नी के बाद अब पूर्व सीएस डॉ धाकड़ पर रिश्वत के आरोप

Betul News: After his wife, now former CS Dr Dhakad accused of bribery

महिला ने बच्चादानी के आपरेशन के लिए चार हजार रुपए मांगने के लगाए आरोप

Betul News: बैतूल। जिला अस्पताल में पदस्थ सर्जन डॉ. प्रदीप धाकड़ किसी ना किसी मामलों में सुर्खियों में बने रहते है। डॉक्टर पर एक बार फिर बच्चादानी का ऑपरेशन करने के नाम पर रूपए लेने का आरोप लगा है। महिला ने मंगलवार को इसकी शिकायत जनसुनवाई में कलेकटर से की। कलेक्टर ने मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए है।

इंदिरा कॉलोनी बैतूल निवासी बिलकिस शेख ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने 21 जुलाई को जिला अस्पताल बैतूल में बच्चादानी का ऑपरेशन करवाया। ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर ने 4 हजार रूपए ले लिए। ऑपरेशन के बावजूद बच्चादानी की समस्या दूर नहीं हुई। ऑपरेशन के बावजूद बच्चादानी की परेशानी बढ़ने पर उन्होंने एक निजी अस्पताल में डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने बच्चादानी का ऑपरेशन असफल होना बताया और दौबारा ऑपरेशन करने की बात कहीं।

अब ऑपरेशन के लिए महिला को 40 से 50 हजार रूपए का खर्च बताया गया है। महिला बिलकिस शेख ने शिकायत में बताया कि डॉक्टर धाकड़ को रूपए देने के बावजूद भी उन्होंने अच्छे से बच्चादानी का ऑपरेशन नहीं किया। रूपए लेने वाले डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत मिलते ही कलेक्टर ने सीएमएचओ को तलब कर तत्काल मामले की जांच कर दोषी पाएं जाने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

अक्सर सुर्खियों में रहते डॉक्टर दंपत्ति

जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर दंपत्ति अक्सर किसी ना किसी विवादों के कारण सुर्खियों में बने रहते है। दंपतित पर कई बार रिश्वत लेने और इलाज में लापरवाही बरतने के आरोप लग चूके कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। एक माह पहले डॉक्टर वंदना धाकड़ पर सीजर ऑपरेशन करने के नाम पर 5 हजार रूपए लेने का आरोप लगा था। तीन सदस्यी टीम ने इस मामले की जांच की और रिपोर्ट सीएमएचओ को सौंपी गई। इस मामले में भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण आय दिनों अस्पताल में आने वाले मरीज और उनके परिजन परेशान होते है।

इनका कहना

मैं अभी कलेक्टर के साथ मीटिंग में बैठा हूॅ, मीटिंग के बाद चर्चा करूंगा।

डॉ. मनोज हुरमाड़े, सीएमएचओ, बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button