Betul News : आखिर ऐसा क्या हुआ कि किसानों ने गाय को पकड़कर पुलिस चौकी लाया, माजरा समझ कर पुलिस वाले भी हैरान रह गए..

Betul News: घोड़ाडोंगरी। (विनोद पातरिया) ब्लॉक के बेहड़ीढाना में रविवार को शाम करीब 4 बजे अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला। दरअसल खेत में घुसकर गाय ने मक्के की फसल खा ली। जिस पर किसानों एक किसान के खेत में गाय ने फसल चौपट करना शुरू किया तो खेत मालिक अन्य किसानों के सतग गाय को पकड़कर घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी ले आए। पुलिस कर्मी भी गाय लाने से हतप्रभ रह गए। जब माजरा उनके समझ आया तो वास्तविकता सामने आई। किसानों का कहना तज कि गाय मालिक पर कार्रवाई की जाए और गाय को गौशाला भेजें।

किसान रामविलास सलाम ने बताया कि बेहड़ीढाना में आए दिन मवेशी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। पूर्व में भी इसकी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी। इसके चलते रविवार जब खेत में गाय घुसकर मक्के की फसल चट रही थी इसी दौरान किसानों ने उसे को पकड़ा और पुलिस चौकी घोड़ाडोंगरी लेकर आए।

किसानो की यह मांग

किसानो ने गाय मालिक पर एफआईआर की मांग की है। आवारा मवेशियों को पकड़कर गौशाला भिजवाने की मांग भी पुलिस के सामने रखी गई है, जिससे की फसलों को नुकसान ना हो। उनका कहना है कि किसान महंगे दाम पर बीज खरीदते हैं और मवेशी फसल खा जाती है । इससे किसानों को नुकसान होता है। किसान मुन्नालाल ने बताया कि खेत में मवेशी घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचती है जब उसे भागते हैं तो मवेशी के मालिक पुलिस चौकी में झूठी शिकायत कर देते हैं, इसलिए आज जब गाय खेत में मक्का और धान की फसल खा रही थी। इसी दौरान उसे पड़कर पुलिस चौकी लेकर आए हैं।

पुलिस पशोपेश में

पुलिस इस मामले में पशोपेश में है। घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी के प्रधान आरक्षक ने रमेश टेकाम बताया कि गाय को लेकर किसान पुलिस चौकी पहुंचे थे। नगर परिषद के अध्यक्ष से चर्चा कर आवारा मवेशियों पर कार्रवाई के लिए कहा गया है। किसानों को समझाईश देखकर गाय को वापस मालिक को दिला दी है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button