Betul Ki Khabar: योजना का लाभ लेने 70 किमी दूर से जिला मुख्यालय पहुंची लाड़ली बहना

Betul Ki Khabar: Dear sister reached the district headquarters from 70 km away to take advantage of the scheme.

आधा दर्जन से अधिक महिलाओं ने सुनाई आपबीती

Betul Ki Khabar: बैतूल। भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही लाड़ली बहना योजना का लाभ प्राप्त ना होने पर भैंसदेही विकासखंड की आधा दर्जन से अधिक महिलाएं अपने गांव से 70 किमी दूर जिला मुख्यालय पहुंची। इन महिलाओं ने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी से योजना का लाभ दिलाए जाने की मांग की है।

भैंसदेही विकासखण्ड की ग्राम पंचायत गोरेगांव के नांदरा ग्राम की रहने वाली महिला शांता, संगीता, अनु बाई, मंगराय सुशीला एवं सुखदेवी ने बताया कि हम सभी महिलाओं को लाड़ली बहना योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। इस संबंध में ग्राम पंचायत को कई दरम्यान बता चुके हैं। इसके बावजूद ग्राम सरपंच और सचिव आवेदन लेने को तैयार नहीं है।

हमारे यहां पर आनलाइन सुविधा नहीं होने से उन लोगों को ग्राम पंचायत में आवेदन जमा करना है। महिलाओं ने सीधे तौर पर पंचायत सचिव पर आरोप लगाया कि महिलाओं को उनके द्वारा योजनाओं के नाम पर तरह-तरह के नियमों का हवाला देकर गुमराह किया जा रहा है। यही वजह है कि गांव की महिलाओं को शासन की योजनाओं से वंचित होना पड़ रहा है। इसके पूर्व भी वे लोग शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिलने के संबंध में आवेदन कर चुकी है पर अब तक उनकी समस्या का स्थाई समाधान नहीं हो सका है।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button