Betul News: उर्वरक के 7 सेम्पल अमानक, विक्रेताओं को नोटिस जारी

Betul News: 7 samples of fertilizer are non-standard, notice issued to sellers

कृषि विभाग ने सेेंपल की रिपोर्ट के बाद शुरू की कार्रवाई

Betul News: बैतूल। खरीफ फसल की बोवनी के समय कृषि विभाग के अधिकारियों ने खाद, बीज के सेम्पल लिए थे। खाद के सेम्पलों की रिपोर्ट आई है, जिसमें 7 सेम्पल फेल पाए गए। बाजार में बिकने वाला खाद अमानक पाया गया। सेम्पल में खाद अमानक पाए जाने पर संबंधित खाद विक्रेताओं को कृषि विभाग ने नोटिस जारी कर दिए है। विक्रेताओं से खाद के संबंध में जानकारी मांगी है।

सेम्पल में खाद अमानक पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। कृषि विभाग के एसडीओ रामबीर सिंह राजपूत ने बताया कि खरीफ फसल की बोवनी के समय उर्वरक के 141 सेम्पल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे थे। इसमें से 101 सेम्पलों की रिपोर्ट आई है, जिसमें 7 उवर्रक के सेम्पल की रिपोर्ट में खाद अमानक पाया गया है। खाद अमानक पाए जाने पर संबंधितों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अभी और बीज के सेम्पलों की रिपोर्ट आना बाकी है। बीज के सेम्पलों में भी कुछ सेम्पल अमानक पाए जाने की संभावना है।

किसानों को हुआ तगड़ा नुकसान

जिन किसानों ने अमानक पाए गए खाद का उपयोग फसल बोवनी के समय किया है, उन किसानों को तगड़ा नुकसान हुआ है। अमानक खाद का उपयोग होने से कई किसानों की फसलें प्रभावित हुई है। शिकायतें यह भी आ रही है कि पर्याप्त उर्वरकों का उपयोग होने के बावजूद भी फसल की बढ़वार अच्छे से नहीं हुई है। कहीं न कहीं किसान उर्वरक की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे है।

किसानों का कहना है कि उर्वरक की गुणवत्ता अच्छी नहीं होने के कारण फसलों पर भी इसका असर देखने को मिला है। कई बार किसान बीज को ही खराब ठहराते है, लेकिन फसल अच्छी नहीं होने का कारण उर्वरक भी है। उर्वरक डालने से फसल की ग्रोथ तेजी से होती है।

नोटिस तक सिमट गई कार्रवाई

कृषि विभाग के अधिकारी अमानक खाद, बीज पाए जाने वाले विक्रेताओं को नोटिस जारी कर कार्रवाई करने की बात कहते है, लेकिन हकीकत यह है कि अमानक खाद, बीज बेचने वाले विक्रेताओं पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाती। नतीजा यह है कि प्रतिवर्ष बोवनी के समय नकली खाद, बीज का कारोबार धड़ल्ले से होता है। किसान शिकायतें भी करते है, लेकिन गंभीरता से ध्यान नहीं दिया जाता है। अभी भी कृषि विभाग के अधिकारियों ने उर्वरक अमानक पाए जाने पर नोटिस तो थमा दिए, लेकिन इसके आगे कोई बड़ी कार्रवाई की उम्मीद कम रहती है।

इनका कहना…

उर्वरक के 141 सेम्पल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे थे, जिसमें से 101 की रिपोर्ट आ चुकी है। 7 नमूनों की रिपोर्ट फेल आई है। खाद अमानक पाए जाने पर संबंधितों को नोटिस जारी कर दिए है।

रामबीर सिंह राजपूत, एसडीओ, कृषि विभाग, बैतूल

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button