गंज में लाखों की चोरी में 12 घंटे बाद एफआईआर

बैतूल। जिला मुख्यालय की कोतवाली और गंज पुलिस किस तरह से काम कर रही है, इसका उदाहरण कई बार देखने का मिल चुका है। शनिवार की दरमियानी रात व्यवसायिक क्षेत्र थोक नारियल व्यवसायी शाहरूख मेनन-फारूख मेनन की दुकान से अज्ञात 8 नकाबपोशों ने करीब साढ़े पांच लाख से अधिक की चोरी को अंजाम दिया। चोरों ने रात 3 बजे दुकान का शटर तोड़कर घटना को अंजाम दिया।

सुबह जब परिजन उठे तो उन्हें इस बात की सूचना मिली तो सीसीटीवी में चौपहिया वाहन से आए अज्ञात चोर घटना को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे है। सुबह व्यापारी और उसके परिजनों को इस बात की सूचना दी। दोपहर 12 बजे गंज थाने गए, लेकिन मशरूका की पूरी जानकारी लेकर आने का कहा। पुलिस शाम तक नहीं आई तो रात 9 बजे फिर परिजनों के साथ समाज के अन्य लोग थाने पहुंचे, लेकिन तब भी पुलिस चोरी की रिपोर्ट लिखने में आनाकानी कर रही थी।

व्यापारियों की नाराजगी के बाद रात 12 बजे पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक चोर होने के बावजूद केवल चोरी की मामूली धाराओं में मामला दर्ज किया, जबकि मामला डकैती से जुडा बताया जा रहा है। व्यापारी फारूख ने भी बताया कि उन्होंने इस संबंध में एसपी से मुलाकात की है। उन्हें गंज पुलिस द्वारा चोरी का मामला दर्ज करने पर आपत्ति जताई। फारूख के मुताबिक चोरों की संख्या अधिक थी, इसलिए डकैती का मामला दर्ज करने की मांग की है। एसपी ने इस संबंध में आश्वासन दिया है। इस संबंध में एसपी निश्छल एन झारिया ने बताया कि मामला चोरी से जुड़ा है। डकैती जैसी कोई बात नहीं है। चोरी करने वालों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button