Betul Samachar: एकलव्य आवासीय विद्यालयों में आधा सैकड़ा से अधिक शिक्षक अटैच

Betul Samachar: More than half a hundred teachers attached in Eklavya residential schools

आदेश के बावजूद मूल पदस्थापना स्थल पर भेजने से परहेज

Betul Samachar: बैतूल। एकलव्य आवासीय विद्यालयों में ट्राइबल के शिक्षकों के अटैचमेंट का मामला सामने आया है। सूत्र बताते हैं कि केंद्र सरकार के एक आदेश के चलते इन विद्यालयों में अतिरिक्त शिक्षक भेजे जा चुके हैं, लेकिन जिन शिक्षकों को पूर्व में यहां अटैच किया गया है वे शिक्षक अभी भी वहीं जमे हुए हैं। इनमे कई शिक्षक ऐसे है जो अपनी सुविधा के अनुसार यहां से हटने को तैयार नहीं हैं तो वहीं विभागीय उदासीनता के चलते इन शिक्षकों को उनके मूल पदस्थापना स्थल पर भेजे जाने के कोई आदेश दिए जा रहे हैं। ऐसे में उन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है जहां शिक्षकों की कमी है। सूत्र बताते हैं कि स्वहित को साधने के चक्कर मे कुछ स्कूल अतिथि शिक्षकों की सेवाएं लेने पर मजबूर हैं।

शाहपुर में 38 शिक्षक दे रहे ड्यूटी

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एकलव्य आवासीय विद्यालय शाहपुर में ही वर्तमान में 38 शिक्षक ड्यूटी दे रहे हैं। बताया गया कि केंद्र सरकार के एक आदेश के बाद यहां लगभग 20 अतिरिक्त शिक्षकों की पदस्थापना की गई है। लेकिन पहले से अटैच शिक्षको को यहां से अभी तक उनकी मूल पदस्थापना पर नहीं भेजा जा सका है ना ही इससे संबंधित कोई आदेश सहायक आयुक्त कार्यालय बैतूल से जारी किये जा रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि जिन शिक्षकों का पूर्व में यहां अटैचमेंट किया गया था। उनमें से अधिकांश शिक्षक यहां से जाना ही नहीं चाहते, क्योंकि पदस्थापना स्थल तक पहुंचने मे उन्हें कई परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। फिर भले ही बच्चों को पढ़ाई का नुकसान झेलना पड़े।

चिचोली, भैंसदेही में भी यही हाल

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अटैचमेंट का यही खेल भैंसदेही और चिचोली में भी चल रहा है। पर्याप्त शिक्षकों के पदस्थ होने के बाद भी अटैच शिक्षकों को मूल पदस्थापन स्थल पर भेजे जाने में कोताही बरती जा रही है। बताया जा रहा है कि अकेले ट्राइबल विभाग के इन एकलव्य आवासीय विद्यालयों में करीब 78 से 80 शिक्षक ऐसे है जो तीनों आवासीय विद्यालयों में टाइम पास कर रहे हैं और दूर दराज के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के भविष्य पर बट्टा लगाया जा रहा है। इस मामले को लेकर ट्राइबल विभाग का पक्ष क्या है यह जानने के लिए सहायक आयुक्त से तीन बार संपर्क किया गया, लेकिन हमेशा की तरह उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

शिक्षा सत्र शुरू, लड़खड़ाई स्कूलों में सेवाएं

एकलव्य आवासीय विद्यालयों में आधा सैकड़ा से अधिक शिक्षकों को अटैच करने का खामियाजा, दूसरे स्कूलों में के विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। दरअसल पहले से ही शिक्षकों को टोटा पड़ा है और अटैचमेंट के कारण शैक्षणिक कार्य बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। कुछ दिनों पहले नया शिक्षा सत्र शुरू हुआ है। ऐसे में शुरुआती दिनों में ही कई स्कूलों में शिक्षकों की कमी के कारण व्यवस्थाएं लड़खड़ा रही है। एकलव्य आवासीय विद्यालयों में शिक्षकों के अटैचमेंट के कारण पढ़ाई का काम बुरी तरह से प्रभावित होने की खबर है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी इस संबंध में अपनी शिकायत अधिकारियों को कर चुके हैं, लेकिन नतीजा सिफर निकला।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button