Betul Ki Khabar: सीएम हेल्पलाइन को भी पलीता लगा रहा पुलिस विभाग

Betul Ki Khabar: Police department is sabotaging CM helpline also

जेबकतरी के शिकार भाजपा नेता से वापस करवा ली शिकायत, नतीजा अब भी सिफर

Betul Ki Khabar: बैतूल।। सीएम डॉ मोहन यादव के मुलताई प्रवास के दौरान जेबकतरी जा शिकार हुए भाजपा नेताओं में अब हताश का दौर नजर आ रहा है। दरअसल कार्यवाही ना होने और घटना को घटित हुई पूरे 24 दिन बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है। भाजपा नेताओं का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ हुए इस कृत्य को इतने हल्के में ले रखा है कि तत्काल शिकायत के बाद भी आज तक एफआईआर तक नहीं लिखी जा सकी है। आरोप यह भी है कि जेबकतरों का शिकार हुए भाजपा के एक कार्यकर्ता ने जब सीएम हेल्प लाइन पर इसकी शिकायत की तो पुलिस ने वह शिकायत तक वापस करवा दी, लेकिन आरोपियों तक पहुंचने में नाकाम साबित हो रही है।

प्रथम सूचना रिपोर्ट ना लिखने की हुई थी शिकायत

इधर बैतूल में भी उसी दिन 14 जून को केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके के रोड शो के दौरान संगठित जेबकतरे गिरोह ने दर्जनभर से ज्यादा भाजपा नेताओं को अपना शिकार बनाया था। इन्हीं नेताओं में सदर निवासी मंगलमूर्ति वराठे भी शामिल थे। जिनकी जेब से जेबकतरों ने 2200 रुपए पार कर दिए गए थे। घटना की शिकायत उसी दिन की गई थी लेकिन प्रथम सूचना रिपोर्ट तक दर्ज नहीं होने के बाद श्री वराठे ने इसकी शिकायत सीएम हेल्प लाइन क्रमांक 27618778 पर कर दी। शिकायत को सम्बन्धित विभाग को अंतरित भी कर दिया गया था, लेकिन अचानक अप्रत्याशित रूप से 19 जून को पीड़ि़त भाजपा नेता मंगलमूर्ति वराठे ने शिकायत वापस ले ली। इस मामले में वराठे का कहना है कि शिकायत को लेकर बार-बार थाने तलब किया जा रहा था। इस वजह से उन्होंने शिकायत वापस ले ली। अब इसके पीछे क्या मंशा रही होगी यह तो कार्यवाही करने और करवाने वाले ज्यादा जान सकते हैं।

24 दिन बाद भी एफआईआर ना लिखने का आरोप

कार्यवाही ना किये जाने वाले इस मामले को लेकर अब पीड़ित भाजपा नेता पुलिस कार्यवाही से नाखुश हैं। जेबकतरों का शिकार हुए भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष सारिक खान का आरोप है कि 25 जून को कोतवाली थाने में सामूहिक शिकायत करने के बावजूद इस मामले में अभी तक एफआईआर तक नहीं लिखी गयी है। पुलिस को संदिग्धों के फोटो तथा उस संदिग्ध वाहन की जानकारी नम्बर सहित दी जा चुकी है, लेकिन पुलिस जांच में अभी तक यह सिद्ध नहीं कर पाई की पीड़ि़त भाजपा नेताओं द्वारा दी गयी सूचनाएं सही है या नहीं। जबकि नेताओं का दावा है कि यदि पुलिस दी गयी सूचनाओं पर जांच करे तो घटना का खुलासा हो सकता है, लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है। इससे अब पुलिस की कार्यप्रणाली से भी भरोसा उठ रहा है। पुलिस को जल्द घटना का खुलासा करना चाहिए।

इनका कहना….

व्यवस्तताओं की वजह से मैंने शिकायत वापस ली है, किंतु दो अन्य लोगों ने भी सीएम हेल्प लाइन पर शिकायत की है।

मंगल मूर्ति वराठे, पीड़ित भाजपा कार्यकर्ता

जेबकतरी की घटना को काफी वक्त हो चुका है, लेकिन पुलिस ने इस मामले में अभी तक एफआईआर तक नहीं लिखी है।

शारिक खान, जिलर अध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button