Betul News: प्रदेश के 550 राजस्व में शीघ्र होंगे शामिल, बैतूल पहुंचे वनमंत्री चौहान ने कहा

Betul News: 550 will soon be included in the state's revenue

जिले के जनप्रतिनिधि प्रोजेक्ट बनाकर लाए तो उसे राकेंगे नहीं

Betul News:  बैतूल। प्रदेश के वन मंत्री नागर सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश के 550 वनग्रामों को राजस्व में शामिल करने की कवायद जारी है। हाल ही में लोकसभा चुनाव से फ्री हुए है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से इस बारे में चर्चा कर पूरा मसौदा उनके पास रखा जाएगा, ताकि वन ग्रामों में रहने वाले भाई-बहनों को ज्यादा से ज्यादा योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने यह भी तर्क दिया है कि बैतूल जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। यदि यहां के जनप्रतिनिधि प्रोजेक्टर बनाकर लाते हैं तो एक प्रतिशत भी नहीं रोका जाएगा। श्री नागर पड़ोसी जिले छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा में होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार में जाते समय बीती रात वन विद्यालय परिसर स्थित आवासीय परिसर में रूके थे। सुबह उन्होंने सांझवीर टाईम्स में खास मुलाकात में कई मामलों में खुलकर चर्चा की।

दोपहर 12 बजे अमरवाड़ा रवाना होने के पहले उन्होंने सांझवीर से चर्चा करते कहा कि जब बैतूल जिले की सीमा में प्रवेश किया तो मंत्रमुग्ध हो गए। यहां की हरी-भरी वादियों को देखकर मन में सिहरन दौड़ गई। उन्होंने कहा कि बैतूल जिला जल, जंगल और जमीन के मामले में बेहद सक्षम है। जल और झरने से प्रकृति खुद जंगलों में निवास कर रही है। वनमंत्री ने दावा किया कि यदि उनसे कोई पूछे तो वे सौ प्रतिशत कहेंगे कि पूरे प्रदेश में बैतूल जिले का जंगल सबसे बेहतर है।

जिले में विकास की अपार संभावनाएं

वन विद्यालय के विश्राम गृह में वनमंत्री ने कहा कि बैतूल जिले में विकास की अपार संभावनाएं हैं। यदि यहां के पांचों विधायक कोई बड़ा प्रोजेक्ट बनाकर लाते हैं तो उसे एक प्रतिशत भी नहीं रोका जाएगा। यदि बड़ा प्रोजेक्ट का मामला उन तक पहुंचता है तो अधिकारियों को तत्काल निर्देश देकर इसे अमली जामा पहनाया जाएगा। बड़े प्रोजेक्ट लगने से जिले के आदिवासियों की स्थिति भी सुधरेगी। एक प्रश्न के जवाब में वनमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 550 वनग्रामों को राजस्व में परिवर्तित करने की प्रक्रिया चालू है। मुख्यमंत्री से शीघ्र ही समय लेकर इस पर निर्णय लिया जाएगा। राजस्व ग्राम में शामिल होने के बाद वन ग्रामों में रहने वाले भाई और बहनों की दशा सुधरेगी।

अधिकारियों की ली बैठक

जानकारी मिली है कि वनमंत्री ने बैतूल प्रवास के दौरान वन अधिकारियों की बैठक लेकर वन विभाग के अंतर्गत होने वाले कार्यों की जानकारी लेने के बाद अधिकारियों को प्लांटेशन सहित अन्य कार्यों को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार वन मंत्री मंगलवार रात करीब 12 बजे बैतूल पहुंचे थे, यहां मुख्य वन संरक्षक पीएन मिश्रा, पश्चिम वन मण्डल अधिकारी वरुण यादव ने उनका भावभीना स्वागत सत्कार किया। बुधवार सुबह उन्होंने सभी वन अधिकारियों से मुलाकात कर संक्षिप्त बैठक ली। बताया जा रहा है कि इस दौरान नर्मदापुरम और छिन्दवाड़ा से भी वन अधिकारी बैतूल पहुंचे थे। साथ ही वनवृत बैतूल के भी तमाम अधिकारी मौजूद थे। अधिकारियों से चर्चा के पश्चात वनमंत्री दोपहर 12 बजे अमरवाड़ा के लिए रवाना हो गए।

सतपुड़ा टाईगर रिजर्व प्रोजेक्ट पर शीघ्र होगी चर्चा

औपचारिक चर्चा में वनमंत्री ने कहा कि जिले के पुराने प्रोजेक्टों की फाइल भी दिखवाई जाएगी। चूंकि विधानसभा चुनाव के बाद सभी लोकसभा की तैयारी में जुट गए थे, इसलिए समय कम मिल पाया। वनमंत्री चौहान ने एक प्रश्न के जवाब में बताया कि आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के सारणी-चोपना सतपुड़ा टाइगर से जुड़े क्षेत्र में पर्यटन को लेकर भेजे गए प्रस्ताव को देखा जाएगा। यदि यह प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है तो इसकी फाइल भोपाल पहुंचकर निकाली जाएगी। उन्होंने भी माना कि डॉ पंडाग्रे का यह प्रोजेक्ट विकास और पर्यटन के लिए काफी अच्छा हो सकता है।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button