Tapti Sarovar Overflowed: Video: ताप्ती सरोवर हुआ ओवरफ्लो ,उत्सव मनाने पहुंचे श्रद्धालु

Tapti Sarovar overflowed: Tapti Sarovar overflowed, devotees came to celebrate the festival

Tapti Sarovar Overflowed: मुलताई। बीते दो दिनों से जारी बारिश के चलते जहां शनिवार सुबह पुण्य सलिला सूर्य पुत्री मां ताप्ती के उदगम स्थल पर स्थित ताप्ती सरोवर लबालब हो गया था वही शनिवार सुबह से जारी बारिश के चलते दोपहर 3:15 बजे के दरमियान सरोवर का पानी ओवरफ्लो होकर परिक्रमा मार्ग से बहते हुए तपेश्वर शिव मंदिर के बाजू में स्थित सीढ़ियों से बहना प्रारंभ हो गया।सीढ़ियों से बह रहे पानी का नजारा एक झरने के रूप में नजर आ रहा है।

सरोवर के ओवरफ्लो की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में युवा ताप्ती सरोवर के परिक्रमा मार्ग पर पहुंच गए और तपेश्वर शिव मंदिर के बाजू में स्थित सीढ़ियों से बह रहे पानी में स्नान आनंद उठा रहे हैं।गौर तलब है कि हर वर्षा काल में ताप्ती सरोवर के ओवरफ्लो होने का इंतजार नगर वासियों को रहता है इस बार जून माह में कम बारिश होने और जुलाई माह के आधा बीत जाने के बाद भी अच्छी बारिश नहीं होने से ताप्ती सरोवर में पानी का पर्याप्त संग्रहण नहीं हो रहा था लेकिन बीते दो दिनों से जारी बारिश से ताप्ती सरोवर में पानी का बड़ी मात्रा में संग्रहण होने से अंततः ताप्ती सरोवर ओवरफ्लो हो गया।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button