Betul News: पाईप लाईन सुधारने खोदे गए गढ्डे में गिरा बाईक सवार
Betul News: Bike rider fell into the pit dug to repair the pipeline

गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती, नपा की बड़ी लापरवाही
Betul News: बैतूल। काली चट्टान के नीचे कालापाठा में मुख्य पाईप लाईन क्षतिग्रस्त होने पर सुधार के लिए खोदे गए गढ्डे के आसपास बेरीकेड नहीं करने का खामियाजा एक बाईक सवार को भुगतना पड़ा। नगरपालिका की लापरवाही के कारण गढ्डा अभी मरम्मत नहीं होने के कारण बाईक सवार संतुलन खोने के कारण पानी भरे गढ्डे में जा गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो गढ्डे में गिरने से बाईक सवार को गंभीर चोट आई है, उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
बताया जा रहा है तीन दिन पहले कालापाठा में रश्मि $फ्यूल पेट्रोल पंप के पास मुख्य पाईप लाईन में लीकेज आ गया था। इसकी मरम्मत करने के लिए नगरपालिका ने जेसीबी से गढ्डा खोदा था। इसका मलबा बैतूल, आमला-ङ्क्षछदवाड़ा स्टेट हाईवे पर काफी आगे तक फैला दिया, लेकिन यहां बेरीकेडिंग नहीं करी।

नगरपालिका के जिम्मेदारों में भी इस संबंध में अवगत कराया गया था। नतीजा यह रहा कि शनिवार की रात 11 बजे एक बाईक सवार बाईक सहित इस गढ्डे में जा गिरा। लोगों ने आवाज सुनकर बाईक सवार को गढ्डे से निकाला, उस समय गढ्डे में तीन से चार लीकेज पानी मौजूद था, इसलिए बड़ा हादसा टल गया। फिर भी बाईक सवार गंभीर रूप से घायल हुआ है, उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती किया है।





