Betul News: कोयले का अजब गजब खेल

Betul News: Amazing game of coal

जिस तारीख में तवा-टू में टियर वेट हुआ उसी तारीख में तवा-१ में भी है एंट्री

Betul News: सारनी। वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड पाथाखेड़ा की खदानों से कोयला परिवहन के मामले में अजब-गजब खेल हो रहा है। बावजूद इसके महाप्रबंधक और उपक्षेत्रीय प्रबंधक मौन है। जबकि ट्रांस्पोर्ट एसोसिएशन द्वारा इस मामले से वेकोलि पाथाखेड़ा के अधिकारियों को भलिभांति अवगत कराया जा चुका है। इसके बाद भी न तो इस मामले की जांच कराई गई और ना ही गाडिय़ों के नंबर को लेकर हो रही हेराफेरी पर अंकुश लगाया। इससे ट्रांस्पोर्ट एसोसिएशन और वाहन मालिकों में आक्रोश पनप रहा है। दरअसल एक खदान में एंट्री कराकर उसी वाहन को दूसरे खदान से कोयला परिवहन करते पाया गया है।

इसके प्रत्यक्ष प्रमाण खनिज परिवहन वाली ईटीपी पर्ची है जो ऑनलाइन है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एमपी २० एचबी-४११५ नंबर वाहन की तवा-१ माइन में ६ मई को एंट्री हुई और नंबर १६ वां लगा। जबकि इससे एक दिन पहले इसी वाहन की एंट्री तवा-टू में हुई। ६ मई को इसी नंबर की गाड़ी तवा-टू में अंदर हुई और अगले दिन यानी की ७ मई को खनिज परिवहन की ईटीपी २५५०१२०१५८ ऑनलाइन जारी हुई। इसके बाद उक्त वाहन कोयला परिवहन करने निकल पड़ा। जबकि इस वाहन की पहले से ही ६ मई को एंट्री तवा-१ में है और इसका नंबर २ है। इस खदान में अभी गाड़ी का नंबर आया भी नहीं था कि उक्त वाहन की छतरपुर-१ खदान में १४ मई को एंट्री हो जाती है। १५ मई को गाड़ी अंदर होती है और १६ मई को भरकर गाड़ी बाहर आती है।

जिसकी ऑनलाइन ईटीपी २५५०१४५७०८ है। यह सबकुछ ऑनलाइन होने के बावजूद न तो वेकोलि के अधिकारी कार्रवाई कर रहे हैं और ना ही संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर ध्यान दे रहे। हालांकि ट्रांस्पोर्ट एसोसिएशन और नियमानुसार कार्य करने वाले वाहन मालिक इसका खुलकर विरोध करने सामने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि जब से खदानों पर चेक पोस्ट बने हैं तब से इस तरह की स्थिति निर्मित हो रही है। बीते दिनों इसी तरह गड़बड़ी का मामला सामने आने पर एक वाहन को छह माह के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button