Betul Samachar : तीन माह बाद से बंद पड़े कोठीबाजार मार्ग का काम फिर शुरू

Betul Samachar: Work on Kothi Bazar road which was closed after three months starts again

रातोंरात 6 पोल भी खड़े किए, ठेकेदार ने सड़क लेबल का काम शुरू किया तो लोगों ने ली राहत की सांस

Betul Samachar : बैतूल। देर आए दुरुस्त आए की तर्ज पर आखिर गुरुवार की सुबह मुल्ला पेट्रोल पंप से थाना रोड का काम शुरू हो गया है। सांझवीर टाईम्स के गतांक में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। इसके पहले भी इस जनहित के मुद्देें पर सांझवीर ने लगातार इस सड़क के न बनने के मसले से ध्यान आकर्षित किया था। इसके बाद सीएमओ ने भी दावा किया था कि जल्द ही निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। इसी का नतीजा है कि नपा ने खबर प्रकाशित होने के बाद ठेकेदार को फटकार लगाई और गुरुवार सुबह न सिर्फ सड़क निर्माण शुरू हुआ, बल्कि बसस्टैंड से महात्मा गांधी कांप्लेक्स तक आधा दर्जन पोल भी रातों रात खड़े कर दिए। सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। जनहित के मुद्दें पर सांझवीर टाईम्स के समाचारों का तीखा असर होने पर एक बार फिर लोगों ने टीम सांझवीर का कार्यालय पहुंचकर आभार माना है।

गुरुवार सुबह से सड़क के दोनों तरफ गिट्टी-मुरम डालकर रोड रोलर से लेबलिंग का काम किया जा रहा है। इधर पोल शिफ्टिंग के काम मे भी तेजी दिखाई पड़ी। नपा की विद्युत शाखा द्वारा बसस्टैंड और एमजी कॉम्लेक्स के बीच हाई टेंशन लाइन के आधा दर्जन पोल भी खड़े कर दिए गए हैं। लल्ली चौक तक एक तरफ की पटरी पर भी गिट्टी मुरम डालकर लेबल करने का काम शुरू किया जा रहा है।

पेट्रोल पंप से बस स्टैंड तक लाइन शिफ्टिंग के साथ ही सड़क की दोनों तरफ गिट्टी पूर्व में ही बिछा दी गई थी। मुख्य नगरपालिका अधिकारी ओमपाल सिंह भदोरिया के मुताबिक लाइन लेबल करने के लिए दोनो साइड लाइन पर दो रोलर चलाए जा रहे हैं, ताकी सड़क का बेस मजबूत हो सके। बेस मजबूत हुआ या नहीं इसका वेरिफिकेशन किया जाएगा इसके बाद डामरीकरण किया जाएगा। पहले फेज में पेट्रोल पंप से बस स्टैंड तक सड़क कम्प्लीट की जाएगी, इसके बाद दूसरे फेज में बस स्टैंड से लल्ली चौक तक काम शुरू किया जाएगा।

रातों रात खड़े किए बिजली के आधा दर्जन पोल

सांझवीर टाईम्स में खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका की विद्युत शाखा के अधिकारी भी सक्रिय नजर आए। पूर्व में पेट्रोल पंप से बसस्टैंड तक हाई टेंशन लाइन के 10 पोल सड़क के सेंटर में लगाकर छोड़ दिए गए थे। खबर प्रकाशित होने के बाद बुधवार रात ही नगरपालिका ने बसस्टैंड से एमजी काम्प्लेक्स तक हाई टेंशन लाइन के 6 पोल और खड़े कर दिए हैं।

शाखा प्रभारी अमित सक्सेना के मुताबिक बस स्टैंड और लल्ली चौक के बीच हाईटेंशन लाइन के पोल सड़क के किनारे लगाए जा रहे हैं, क्योंकि यहां सड़क का स्पेस पर्याप्त होने से सेंटर में डिवाडर बनाए जाने हैं। इसके बाद स्ट्रीट लाइन के पोल सेंटर में खड़े किए जाएंगे। इस स्पेस पर अब सिर्फ बिजली लाइन और ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग का ही काम बचा हुआ है। आज गुरुवार रात्रि में एमजी काम्प्लेक्स से लल्ली चौक तक बाकी बचे हाईटेंशन लाइन के पोल भी खड़े कर दिए जाएंगे। डिवाडर बनने के बाद सेंटर लाइन के पोल शिफ्ट करने का काम शुरू किया जाएगा।

इनका कहना

ठेकेदार को काम शुरू करने के निर्देश के बाद साइड लाइन लेबल की जा रही है। बेस मजबूत होने के बाद बसस्टैंड तक डामरीकरण किया जाएगा।

ओमपाल सिंह भदोरिया, सीएमओ नपा बैतूल

बस स्टैंड से एमजी काम्प्लेक्स तक हाईटेंशन लाइन के 6 पोल लगाए गए हैं। लल्ली चौक तक पोल लगाने का काम खत्म करने के बाद लाइन शिफ्टिंग की जाएगी।

अमित सक्सेना, विद्युत शाखा प्रभारी नपा बैतूल

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button