Betul News: कलेक्टर की कार्यवाही के बाद रेत के दामों में आग लगी, अब 18 के बजाय 22 हजार डम्पर कीमत चुकाने की नौबत
Betul News: After Collector's action, sand prices went up, now instead of Rs 18, you have to pay Rs 22 thousand for a dumper.

Betul News: बैतूल। कलेक्टर ने रेत माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की है तब से रेत के दामों में बढ़ोतरी हो गई है। अब रेत खरीदना और मकान बनाना महंगा हो गया है। रेत के दाम तय करने वाला अब कोई नहीं है। जिसकी जितनी मर्जी हुई उतने दाम में रेत बेच कर लोगों के साथ खुली लूट करने में गले हैं। गत दिनों कलेक्टर ने आधी रात में रेत माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की ओर एक अरब 37 करोड़ का तगड़ा जुर्माना लगाया है।
इस कार्रवाई के बाद से ही रेत के दाम कई गुना बढ़ा दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक 400 घनफीट रेत का डंपर जहां 18 हजार से 19 हजार तक में आता था। अब यहीं डंपर 21 हजार से 22 हजार रूपए तक बेच रहे हैं। कलेक्टर ने रेत माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई कर अवैध रेत खनन पर शिकंजा तो कसा है लेकिन अब रेट को लेकर शासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है नतीजा यह है कि लोगों को अब मनमाने दाम पर रेत बेची जा रही है। घर बनाना अब लोगों के लिए महंगा साबित होने लगा है। रेत का कारोबार करने वाले कारोबारी ग्राहकों को यही समस्या बताते हैं कि कलेक्टर की कार्रवाई के बाद रेत मिलना मुश्किल हो गया है इसलिए रेत के दाम में बढ़ोतरी हो गई है। कार्रवाई के पहले रेत का अवैध कारोबार भी चल रहा था, जिसके कारण कम दाम में भी रेत का डंपर मिल जाता था, लेकिन अब रेत के दाम अधिक बढ़ा दिए हैं इसलिए प्रति डंपर के हिसाब से रेत के दाम भी बढ़ गए हैं।
दस दिन बाद बेन लगने की संभावना
अब जल्द ही रेत खनन पर बेन लगने वाला है। रेत खनन बेन लगने के बाद रेत के दाम और बढ़ जाएंगे। जानकारी के मुताबिक संभवत: 30 जून तक रेत खनन पर जिले भर में प्रतिबंध लग सकता है। ऐसी स्थिति में लोगों को ओर महंगी रेत खरीदना पड़ेगी। प्रतिबंध के बाद डंप रेत को बेचने का काम किया जाएगा। ऐसे में रेत और महंगी कर देंगे। महंगी रेत के कारण लोगों को कामकाज रोकने पड़ सकते हैं। जानकारी यह भी सामने आई है कि प्रतिबंध लगने के पहले ही कुछ लोगों ने रेत डंप करके रखी हैं। डंप रेत को वे प्रतिबंध लगने के बाद मुनाफा कमाने के लिए अधिक कीमत पर बेचेंगे।




