पर्व महेश्वरी ने आईआईटी परिणामों में देश में 502वां स्थान किया हासिल

पूरा परिवार गौरवांवित, बधाइयों का लगा तांता

बैतूल। बैतूल में लंबे समय तक सिंचाई विभाग में सब इंजीनियर रहे
सत्यनारायण माहेश्वरी और शांता माहेश्वरी के सुपौत्र पर्व महेश्वरी ने पिछले दिनों आईआईटी और जेईई के मुख्य परिणामों में अभूतपूर्व सफलता हासिल कर परिजनों की खुशी पर चार चांद लगा दिए है। मेधावी छात्र पर्व ने इसके पहले आईआईटी जेईई मेंस परीक्षा में 99.83 प्रतिशत अंक लाकर इतिहास रच दिया है। रविवार को आईआईटी जेईई एडवांस के आए परिणाम ने परिवार की खुशी दोगुनी कर दी। दरअसल पर्व माहेश्वरी ने पूरे देश में सामान्य श्रेणी में 502वीं रेंक हासिल की है। सिंचाई विभाग में सब इंजीनियर रहे सत्यनारायण माहेश्वरी के सुपौत्र की इस सफलता पर पूरे परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं है।

पापा पुणे में पदस्थ, दादा-दादी के पास रहकर हासिल की सफलता

पर्व की सफलता के पीछे भी गजब कहानी सामने आई है। दरअसल उनके पापा सचिन माहेश्वरी और मम्मी शीखा माहेश्वरी पुणे में निवास करते हैं। पापा सचिन पुणे में राजस्थान बैराईट्स लिमिटेड में वाइस पे्रसीडेंट है। चूंकि बैतूल से रिटायर होने के बाद माहेश्वरी परिवार इंदौर शिफ्ट हो गया। यहां रहकर पर्व ने अपने दादा-दादी के मार्गदर्शन में आईआईटी-जेईई की तैयारी की। दादा-दादी के पास रहकर पर्व ने जमकर मेहनत की और यह मुकाम हासिल किया।

पर्व ने बताया कि आईआईटी-जेईई के लिए उसने 12 से 14 घंटे पढ़ाई कर इस मुकाम को हासिल किया। उसने अपनी सफलता का श्रेय दादा-दादी के अलावा मम्मी-पापा को दिया। पर्व का अगला लक्ष्य कंप्यूटर इंजीनियर बनना है। पर्व की सफलता पर ईष्ट मित्रों, परिजनों ने बधाई देते उज्जवल भविष्य की कामना की। सांझवीर टाईम्स परिवार की ओर से भी हार्दिक शुभकामनाएं।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button