Betul News: गड़बड़ाझाला: दो स्कूलों में छुट्टियों में भी बांट दिया मध्याह्न भोजन

Betul News: Chaos: Midday meal distributed in two schools even during holidays

गड़बड़ी सामने आई तो शाला प्रभारी बता रहे गलती से भेज दी थी ऑनलाईन जानकारी

Betul News: बैतूल। गीष्मकालीन अवकाश होने के बावजूद शाला प्रभारियों ने अपनी शालाओं में मध्याह्न भोजन का वितरण करवा दिया। इस मामले में जिला पंचायत सीईओ ने शाला प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। नोटिस के जवाब में शाला प्रभारियों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भूलवश ऑनलाइन मध्याह्न भोजन देने की इंट्री होने की बात कही है। स्कूलों में वितरित होने वाले मध्याह्न भोजन की जानकारी पीए पोषण कार्यक्रम के अंतर्गत एएमएस पोर्टल पर शाला प्रभारियों द्वारा दर्ज की जाती है। इस मध्याह्न भोजन वितरण में बैतूल में गड़बड़ी सामने आई है।

अवकाश के दिनों में भी शाला प्रभारियों ने मध्याह्न भोजन वितरण करने की जानकारी पोर्टल पर अपडेट की है जो गलत है। इस मामले में सरकार ने नाराजगी भी जताई है। गलत रिपोर्टिंग करने वाले शाला प्रभारियों के विरूद्ध जिला पंचायत सीईओ ने कारण बताओ नोटिस जारी किए। इसके जवाब में शाला प्रभारियों ने कहा कि भोजन का वितरण नहीं किया है। गलती से पोर्टल से पोर्टल पर इंट्री हो गई है।

जानकारी के अनुसार बैतूल जिले के नवल सिंह ढाना शीतलझिरी के प्राथमिक स्कूल और मुतलाई क्षेत्र के ग्राम लीदा के एकीकृत स्कूल के शाला प्रभारियों द्वारा छुट्टियों के दिनों में भी मध्याह्न भोजन वितरित किए जाने की जानकारी पोर्टल पर अपलोड की है। कारण बताओ नोटिस जारी होने के बाद शिक्षकों ने अपनी गलती मानी और कहा कि ऑनलाइन इंट्री गलती से हो गई है। अब इसकी जानकारी जिला पंचायत बैतूल द्वारा शासन को भेजी गई, जिसमें बताया गया कि मध्याह्न भोजन का वितरण अवकाश के दिनों में नहीं हुआ है। शाला प्रभारियों ने गलती से ऑनलाइन इंट्री कर दी थी।

आईबीआरएस पोर्टल पर बनी है शाला प्रभारियों की लॉगइन आईडी

आईबीआरएस पोर्टल पर शाला प्रभारियों की लॉगइन आईडी बनी होती है। इस आईडी को शाला प्रभारियों द्वारा लॉगइन करने के बाद स्कूल का डाइट कोर्ड डालना होता है। इसके बाद पोर्टल पर स्कूल के कक्षावार विद्यार्थियों की संख्या दिखने लगती है। ठीक इसी के पास एक कॉलम होता है जिसमें कक्षावार मध्याह्न भोजन करने वाले विद्यार्थियों की संख्या डाली जाती है और सभी बच्चों का टोटल कर दिया जाता है।

इस जानकारी को शाला प्रभारी मॉनिटरिंग करने वाले बीआरसी और जिला स्तर पर मध्याह्न भोजन प्रभारी भी देख सकते हैं। अन्य कोई भी जानकारी पोर्टल पर देख नहीं सकता है। अब सवाल यही है कि इतने लोगों द्वारा मॉनिटरिंग करने के बाद गलती से पोर्टल पर इंट्री कैसे हो गई। इस तरह से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इस संबंध में अधिकारियों का कहना है कि मध्याह्न भोजन के संबंध में ऑनलाइन जानकारी अपलोड कर रहे हैं। हालांकि अभी उन्हें पूरी तरह से ट्रेनिंग नहीं दी है इसलिए गलती से ऑनलाइन इंट्री हो गई है।

इनका कहना

– छुट्टियों के दिनों में भोजन वितरण करने की जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर दर्शाई गई थी। इस संबंध में संबंधित शाला प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। जांच में पता चला कि गलती से इंट्री हो गई थी। इस संबंध में शासन को जानकारी भी भेज दी है।

– किरण पंवार, एमडीएम प्रभारी जिला पंचायत बैतूल।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button