Betul News: अवैध रेत के चक्कर मे रात भर घूमे कलेक्टर, जिसको जहां जगह मिली वहीं डंप कर भागे डम्पर चालक, माफियाओं में फिर हड़कम्प

Betul News: Collector roamed all night in search of illegal sand, dumper drivers ran away dumping wherever they found space, stir among mafias again

Betul News:  बैतूल। अवैध रेत खनन और परिवहन को लेकर सख्त कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी की कार्यवाही एक बार फिर सुर्खियों में है। मंगलवार रात दल बल के साथ कलेक्टर फिर शाहपुर चोपना और खैरवानी क्षेत्र की तरफ निकल पड़े। बताया जा रहा है कि कलेक्टर के सर्च करने की सूचना एक बार फिर रेत माफियाओं तक पहुंच गई और कार्यवाही होती इसके पहले ही मौके पर खड़े डम्फर चालकों में भगदड़ मच गई।

बताया जा रहा है कि जिसे जहां जगह मिली वहीं रेत खाली कर डम्फर चालक डम्फर लेकर फरार होने में कामयाब हो गए। जानकारी मिली है कि बावजूद इसके कलेक्टर पूरी रात इस इलाके में घूम घूम कर सर्चिंग करते रहे, लेकिन जगह- जगह डंप की हुई रेत के अलावा एक भी डम्फर हाथ नहीं आ पाया है। बुधवार सुबह खनिज विभाग की टीम फिर सर्चिंग के लिए इस क्षेत्र में पहुंची है।

Betul News: अवैध रेत के चक्कर मे रात भर घूमे कलेक्टर, जिसको जहां जगह मिली वहीं डंप कर भागे डम्पर चालक, माफियाओं में फिर हड़कम्प

 

ढाबों के सामने लगे रेत के ढेर (Betul News)

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी रात करीब 12 बजे जिला मुख्यालय से रेत शाहपुर क्षेत्र स्थित रेत खदानों की ओर रवाना हुए थे, लेकिन जब तक कलेक्टर इलाके में पहुंच पाते उससे पहले ही रेत माफियाओं तक यह खबर पहुंच गई कि पहले की तरह एक बार फिर कलेक्टर ने बड़ी कार्यवाही करने की तरफ अपने कदम बढ़ा दिए हैं। इसका परिणाम ये हुआ कि माफियाओं के बीच यह खबर शेयर होते ही डम्फर चालकों को भी मेसेज भेज दिया गया। मेसेज मिलते ही डम्फर चालकों ने जहां जगह मिली वहीं रेत खाली कर दौड़ लगा दी।

 

बताया जा रहा है कि सर्चिंग के दौरान जगह जगह रेत के ढेर पड़े हुए नजर आए। जानकारी मिली है कि हाइवे के अधिकांश ढाबों के सामने रेत के ढेर पड़े हुए हैं। कलेक्टर के निर्देश पर सुबह उप संचासक खनिज मनीष पालेवार एक बार फिर सर्चिंग के लिए अपनी टीम के साथ पहुंचे हैं। देखा जा रहा है कि कहां कहां रेत फेंककर डम्फर फरार हुए हैं। खनिज विभाग माप जोंक में लगा हुआ है। ताकि रेत जब्ती की कार्यवाही की जा सके। बताया जा रहा है कि डंप रेत को भी जब्त कर प्रकरण दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

 

 

 

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button