Betul Death News: मां-बेटा का कुएं में शव मिलने से फैली सनसनी

मवेशियों को पानी पिलाने के लिए गए थे कुएं पर

बैतूल। मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम जाम में मवेशियों को पानी पिलाने गए मां-बेटे का शव कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम जाम निवासी अनिता भादे (35) और बेटा महेश (15) सोमवार शाम को मवेशियों को पानी पिलाने के लिए कुएं पर गए थे। दोनों मां-बेटे का शव कुएं में पड़ा मिला है।

परिजन दिलीप ने बताया कि प्रतिदिन की तरह अनिता और उसका बेटा महेश खेत के कुएं पर मवेशियों को पानी पिलाने के लिए गई थी। जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने ढूंढना शुरू किया। खेत के कुएं में अनिता की चप्पल नजर आई। चप्पल के आधार पर वहां मौजूद लोगों ने कुएं में गल डालकर देखा तो गल के साथ अनिता का शव ऊपर आया। उसके बाद बेटे महेश का भी शव पानी पर ऊपर आ गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुएं के अंदर से मां-बेटे के शव को बाहर निकाला।

संभावना जताई जा रही है कि महिला मवेशियों को पानी पिलाते समय कुएं में गिर गई हो और बेटा भी बचाने के लिए कुएं में कूद गया हो। घटना की सत्यता किसी को भी नहीं पता है। इधर मृतकों का मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मां-बेटे की मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button