Betul Ki Khabar : यह है कोतवाली पुलिस की रात्रि गश्त: लूट की दो वारदात से खुली पोल
Betul Ki Khabar: This is the night patrolling of Kotwali police: Two incidents of robbery exposed

तितली चौराहे पर ग्रामीण को लूटा, एक बाइक भी लुटेरे लेकर भागे
Betul Ki Khabar : बैतूल। कोतवाली थाने के जिम्मेदारों को गलत करें या सही खूब शाबासी दी जा रही है, लेकिन थानाक्षेत्र में जित तरह से चोरी और लूट की घटनाएं बढ़ी है। इससे कोतवाल की कुर्सी खतरे में है। अब जनप्रतिनिधि भी आचार संहिता के बाद अधिकारियों से शहर कोतवाल की किसी भी समय परेड ले सकते हैं। दो दिन पहले सदर में महिला के गले से चेन छिनकर भागने का मामला अभी सुर्खियों में ही था कि कोतवाली क्षेत्र के तितली चौक पर लूट की दो घटनाओं ने शहर कोतवाल को कटघरे में खड़ा कर दिया है। जानकारी के मुताबिक रविवार- शनिवार की दरम्यानी रात अज्ञात लुटेरों ने जहां एक व्यक्ति से लूट की घटना को अंजाम दे डाला तो वहीं आज सुबह फूल तोड़ रहे एक व्यक्ति की बाइक उसकी आंखों के सामने दो अज्ञात युवक ले उड़े। शिकायत के बाद दोनों ही घटनाओं में गंज पुलिस ने संज्ञान लेकर पतासाजी शुरू कर दी है।
पहली घटना में पीड़ित अनिल चन्देलकर निवासी दनोरा ने अपनी शिकायत में बताया कि रात्रि करीब 1.45 बजे वह अस्पताल से अपने घर दनोरा जा रहा था। तभी कर्बला घाट के ऊपर दो युवकों ने उसे रोका और चाकू की नोंक पर उसके पास रखे हुए पैसे लेकर फरार हो गए। अनिल ने अपने आवेदन में यह तो नहीं बताया कि लुटेरे कितनी रकम लेकर भागे, लेकिन कोतवाली टीआई देवकरण डेहरिया ने बताया कि अनिल ने 150 रुपए की लूट होना बताया है।
आंखों के सामने बाइक लेकर फरार हुए युवक
दूसरी घटना भी तितली चौराहे पर आज सुबह घटित हुई यहां कलेक्ट्रेट में पदस्थ एक कर्मचारी सड़क किनारे अपनी बाइक खड़ी कर फूल तोड़ने में मशगूल था। चाबी बाइक में ही लगी हुई थी। इसी बीच उसे बाइक स्टार्ट करने की आवाज सुनाई दी जैसे ही उसका ध्यान बाइक की तरफ गया तब तक दो युवक उसकी आंखों के सामने ही बाइक लेकर फरार हो चुके थे। दोनों ही घटनाओं की शिकायत गंज थाने में दर्ज होने के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गयी है। कोतवाली के टीआई देवकरण डेहरिया ने बताया कि तितली चौराहे पर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही दोनों घटनाओं का पर्दाफाश किया जाएगा।





