Betul Rave Party Update : गौनापुर कांड की नई पोल : विश्वस्त सहयोगियों ने ही कर दिया विश्वासघात!

10 पेटी की जगह भेजी गई मात्र 4 पेटी शराब ,किस ठेकेदार ने की थी सप्लाई, जांच का विषय?

Betul Rave Party Update : बैतूल। गौनापुर के रिसॉर्ट में पकड़े गए अय्याशी के खेल में नित्य नए खुलासे होने से चर्चाओं का बाजार खासा गर्म है। इस पूरे मामले में गहरी साजिश की बू भी आ रही है। सूत्रों की बातों पर यकीन करें तो जिस रईसजादे ने यह पार्टी आयोजित की थी, उसी के विश्वासपात्रों ने मुखबिरी कर पार्टी में व्यवधान डाल दिया।

यह तथ्य भी सामने आ रहे हैं कि पार्टी में जितनी शराब का आर्डर दिया गया था, उतनी मात्रा में शराब रिसॉर्ट में पहुंचाई ही नहीं गई। यदि आर्डर के हिसाब से शराब की सप्लाई दी जाती तो इस बात की पूरी संभावना थी कि पुलिस की छानबीन में ठेकेदार पर भी मामला दर्ज हो जाता, लेकिन यहां शराब कहां से बुलवाई गई थी, इसका कहीं कोई जिक्र ही नहीं सुनाई पड़ रहा है।

अब सवाल यह उठ रहा है कि पांढुर्ना का रहने वाला प्रभावशाली व्यक्ति आखिर कौन है? जिसने मुखबिरी कर पार्टी का सत्यानाश करने के साथ आयोजक के साथ भी विश्वासघात किया है। हालांकि सांझवीर टाईम्स इस बात की पड़ताल कर रहा है, जल्द ही मुखबिरों के नाम का भी खुलासा किया जाएगा, जिन्होंने ऐन वक्त पर मुखबिरी कर अपना उल्लू सीधा कर लिया।

10 पेटी का आर्डर पहुंची मात्र 4, किसने दी थी सप्लाई?

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस पार्टी की आयोजक पांढुर्ना की ही रहने वाली एक अरबपति फ़र्म बताई जा रही है। इस फर्म के कई तरह के व्यापार में शामिल होना भी क्षेत्र में जगजाहिर है। चूंकि जून माह में ही प्रतिबंधित कॉटन बीज बीटी 3 की बड़े पैमाने पर बिक्री करनी है। इसी आशय को लेकर यह पार्टी अरेंज की गई थी, लेकिन आयोजक को यह नहीं पता था कि जिन लोगो पर विश्वास किया जा रहा है वही लोग उसकी पीठ में छुरा भोंकने के लिए तैयार बैठे हुए हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पार्टी में शामिल फुटकर बीज व्यापारियों का गला तर करने के लिए आयोजकों द्वारा कुल 10 पेटी शराब का आर्डर किया गया था, लेकिन मौके पर मात्र 4 पेटी की ही डिलेवरी दी गई थी, कुल 48 बोतल।

सूत्रों के मुताबिक लगभग इतने ही फुटकर व्यापारी पार्टी में मौजूद भी थे। इस बात से साफ है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आधे से ज्यादा शराब गले के नीचे उतारी जा चुकी थी। पुलिस ने जब मौके पर रेड की तो शराब तो नहीं बल्कि शराबी जरूर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। जिन्हें आदर्श आचार संहिता लागू होने और बिना अनुमति के पार्टी किए जाने का खामियाजा भुगतना पड़ा। अब बेचारे यह व्यापारी क्षेत्र में किसी को मुहं दिखाने से भी डर रहे हैं।

ज्यादा मात्रा में मिलती शराब तो ठेकेदार पर भी आती आंच
इस पूरे मामले में पुलिस की जांच अभी चल रही है, लेकिन यह तथ्य भविष्य के गर्भ में समाया हुआ है कि पुलिस किस किस एंगल पर जांच कर रही है।

जानकारी मिली है की पार्टी में आमंत्रित लोगों को किसी प्रकार की कोई शिकायत का मौका ना मिल सके इसके लिए अज्ञात ठेकेदार को 10 पेटी शराब की सप्लाई का आर्डर दिया गया था, लेकिन ठेकेदार द्वारा जानबूझकर काफी कम मात्रा में शराब पहुंचाई गई थी।

स्वाभाविक है कि यदि पूरी 10 पेटी शराब पहुंचा दी जाती तो पुलिस को शराब का बचा हुआ स्टॉक भी मिल जाता और रेड की आंच ठेकेदार के दामन को भी झुलसा सकती थी। लेकिन इस मामले में शराब सप्लाई करने वाले ठेकेदार ने अपने शातिर दिमाग का इस्तेमाल किया और इस हाई प्रोफ़ाइल मामले से साफ बच निकला।

हालांकि पुलिस का यह दायित्व भी बनता है कि मौके से शराब के नशे में लगभग 4 दर्जन लोगों को पकड़ा गया था। इस लिहाज से यहां शराब की सप्लाई आखिर किस ठेकेदार ने की थी इसे भी अपनी जांच में शामिल करना चाहिए, ताकि पब्लिक सेंस की इस खबर का पूरी तरह खुलासा हो सके और आम जनता तक वास्तविकता पहुंच सके।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button