Betul Samachar : गौनापुर रिसोर्ट की शराब पार्टी में जबरन दूल्हा बने फुटकर बीज व्यापारी
Betul Samachar: Retail seed trader forcibly becomes groom in liquor party of Gaunapur resort

पुलिस की एफआईआर में पार्टी के आयोजक का नामोनिशान नहीं, इसलिए पुलिस कार्रवाई कटघरे में
Betul Samachar : बैतूल। तीन दिन पहले मुलताई में पांढुर्णा जिले के कुछ युवाओं और नागपुर में रहने वाली युवतियों को पुलिस ने दबिश देकर शराब पार्टी करते पकड़ा था। मुलताई पुलिस ने लगभग 41 लोगों जिनमें महिला डांसर भी शामिल हैं, उनके खिलाफ आबकारी एवं कोलाहल अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज तो किया, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इस पार्टी का आयोजक कौन था। क्या उस पर प्रकरण दर्ज किया गया या नहीं। जो भी है, लेकिन रिसोर्ट कांड की परतें अब धीरे-धीरे चर्चाओं का बाजार भी गर्म कर रही हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यहां युवाओं की अय्याशी जम कर चल रही थी। एक के बाद एक शराब की बोतलें खुल रही थी तो तेज संगीत की धुन पर नागपुर से आई महिलाएं युवाओं के साथ थिरक रही थी। यह खबर तो सभी जगह चली है और हर किसी के पता भी चल गई है, लेकिन अंदरखाने से मिली खबर का मजमून कुछ और ही कहानी बयां कर रहा है।
खास बात यह है कि इस अय्याशी वाली पार्टी में पांढुर्णा जिले के जो युवा शामिल थे, वे सभी बीज कीटनाशक और खाद बेचने वाले व्यवसाय से जुड़े हुए थे, जो पांढुर्ना के कुछ कथित थोक व्यवसाइयों के द्वारा आयोजित इस पार्टी में पहुंचे थे। पुलिस ने जिन बीज विक्रेताओं पर प्रकरण बनाया है, उन्हें यह पता भी नहीं था की आखिर पार्टी में क्या होने वाला है। बड़ी बात यह है कि इस पार्टी के आयोजकों का कहीं नामोनिशान तक एफआईआर में नजर नहीं आ रहा है।
हालांकि नागपुर से आई 11 महिलाओं के खिलाफ भी मामूली धाराओं के तहत प्रकरण तो बना दिया गया है, लेकिन पार्टी के आयोजकों का इस पूरे मामले से नदारद होना सवाल खड़े कर रहा है। सूत्रों से जो जानकारी मिली है । यदि यह सच है तो यह पार्टी आगामी दिनों में खेतों में लगने वाले प्रतिबंधित बीज ड्ढह्ल3 को ज्यादा से ज्यादा बेचने के लिए बीज विक्रेताओं को आकर्षित करने के लिए आयोजित की गई थी। पांढुर्ना के जिन कारोबारियों ने इस पार्टी का आयोजन किया वह पांढुर्णा जिले के सबसे बड़े बीज के विक्रेता भी है जो प्रतिबंध के बावजूद इस बीज को बेचकर मोटा मुनाफा कमाते है।

जिन्होंने किया अय्याशी का इंतजाम, वे एफआईआर से गायब
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुलताई के समीप गौनापुर के जिस रिसोर्ट में बीज विक्रेताओं के लिए शराब, शबाब और कबाब का इंतजाम किया गया। उस होटल को बुक करने वाले और बीज विक्रेताओं के साथ वहां मौज मस्ती करने वाले इस पार्टी के आयोजकों पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज ही नहीं किया। एफआईआर जब सामने आई तो पता चला कि जिन 31 युवाओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।
वह पांढुर्णा और सौसर क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र के बीज व्यापारी है जबकि इस पार्टी का आयोजन करने वाले पांढुर्ना के वे बीज विक्रेता है। जिन्होंने शराब, शबाब और कबाब के साथ इस पार्टी का आयोजन किया था, लेकिन पुलिस ने होटल को बुक करने वाले इन व्यवसाईयों के खिलाफ प्रकरण तक दर्ज नहीं किया। जबकि वे कारोबारी भी पार्टी के दौरान इसी रिसोर्ट में मौजूद थे जहां बीज विक्रेताओं की अय्याशी चल रही थी।

प्रतिबंधित बीटी 3 कॉटन बीज का करोड़ों का कारोबार
सूत्रों के मुताबिक जिस ड्ढह्ल-३ कॉटन बीज को किसानों तक पहुंचाने के लिए इस अय्याशी वाली पार्टी का इंतजाम किया गया और नागपुर से डांस बालाएं बुलाई गई। वही ड्ढह्ल-३ कॉटन बीज सरकार ने प्रतिबंधित कर रखा है। जानकारी मिली है कि इस बीज को खुलेआम दुकानों में नहीं बेचा जा सकता, लेकिन पांढुरना सौसर क्षेत्र में ड्ढह्ल-३ कॉटन बीज जो पूरी तरह से अवैध है। उसका करोड़ों का कारोबार हर साल संचालित होता है।
इस बीज की बिक्री जून माह से शुरू होती है और लगभग एक महीने में ही 15 से 20 करोड़ का कारोबार पांढुरना के तीन और सौसर के दो कारोबारी मिलकर कर लेते हैं। इसके लिए बीज का पहले से स्टॉक करके रख लिया जाता है। इसी बीज को ज्यादा से ज्यादा बेचने के लिए अय्याशी से सराबोर इतनी बड़ी पार्टी का आयोजन किया गया और क्षेत्र के लगभग 40 से 50 बीज विक्रेताओं को इस पार्टी में बुलाया गया। ड्ढह्ल-३ कॉटन बीज क्यों प्रतिबंधित है और पांढुर्णा और सौसर में बीज कहां से आता है। इस बात को लेकर भी जानकारी एकत्रित की जा रही है ।
पांढुर्ना के बड़े कारोबारी ने किया डांसरों की व्यवस्था
प्राप्त जानकारी के मुताबिक नागपुर की रहने वाली जिन 11 महिलाओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया उन महिलाओं के डांस की व्यवस्था भी पांढुर्ना के एक बड़े कारोबारी ने ही किया था। और व्यापारियों को साधने के लिए सौसर और पांढुर्ना के फुटकर बीज व्यापारियों को यहां बकायदा आमंत्रित किया गया। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक पार्टी में न सिर्फ शराब का इंतजाम था बल्कि नागपुर से आई 11 महिलाएं भी व्यापारियों के साथ शराब का सेवन कर रही थी। और साथ ही उनका मनोरंजन भी कर रही थी।
लेकिन रंग में भंग तब पड़ गया जब पार्टी में पुलिस ने दबिश दे दी। इस मामले में पांढुर्ना के ही कुछ बीज कारोबारी संदेह के घेरे में है जिन्होंने इस पार्टी की सूचना पुलिस को दी और पार्टी का पैकअप करा दिया। लेकिन नागपुर से महिलाओं का इंतजाम और इस पूरी पार्टी का आयोजन करने वाला यह कारोबारी मोटी रकम खर्च कर साफ बच निकला।
इनका कहना…..
प्रकरण अभी विवेचना में हैं जो भी तथ्य सामने आएंगे बकायदा कार्यवाही भी की जाएगी।
कमला जोशी, एएसपी बैतूल





