Betul Ganja Taskari : कार में बिकने जा रहा 28 किलो से अधिक गांजा जब्त, कार चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भागा

Betul Ganja Taskari : बैतूल। बैतूल मे अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरुध्द प्रभावी कार्यवाही करने के उद्देश्य से थाना प्रभारी शाहपुर ने अपनी टीम के साथ मुखबिर सूचना पर एनडीपीएस एक्ट के समस्त प्रावधानो का पालन कर प्रभावी कार्यवाही करते हुये 18 मई को हाईवे स्थित नव निर्मित टोल प्लाजा कुण्डी पर घेराबन्दी कर वाहनो की चेकिंग की। चैकिंग करते समय करीब 500 मीटर दूर चार पहिया वाहन खड़ा कर एक व्यक्ति भागते हुये दिखा। जिसको पकडने का प्रयास करने पर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया ।

Betul Ganja Taskari : कार में बिकने जा रहा 28 किलो से अधिक गांजा जब्त, कार चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भागा
Betul Ganja Taskari : कार में बिकने जा रहा 28 किलो से अधिक गांजा जब्त, कार चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भागा

Betul Ganja Taskari – मौके पर सफेद वर्ना कार क्र. MP04-KC-3427 की तलाशी मुखबिर के बताये अनुसार करने पर वाहन के पिछली सीट के पीछे मादक पदार्थ तस्करी हेतू बनाए गए केविन मे कुल 10 पैकेट खाकी कलर के टेप से लिपटे पाये गये। जिनका कुल वजन 28 किलो 700 ग्राम और कीमत रीबन 2,85,000 रुपये एवं घटना में प्रयुक्त वाहन वर्ना कार क्र. MP04-KC-3427 जिसकी कीमत करीबन 8 लाख रुपये,को जप्त करने में सफलता प्राप्त की है। इस कार्यवाही में निरीक्षक जयपाल इनवाती, सउनि सुनील कैथवास, सउनि ओपी गढवाल, सउनि भीकम सिंह राज, प्र.आर. 193 सेवलाल कलमे, प्रआर 359 मुकेश सिह साध, आर 519 शुभम , थाना शाहपुर की सराहनीय भूमिका रही।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button