Betul News : मां और 4 वर्षीय बेटी की जहरीला पदार्थ खाने से संदिग्ध मौत,नायाब तहसीलदार और पुलिस टीम ने लिए बयान

Betul News : आमला। (दुर्गाप्रसाद जौंजारे) बोरदेही थाना क्षेत्र के कोठिया रैय्यत गांव में बीती रात को मां औऱ उसकी मासूम बेटी की जहरीला पदार्थ से खाने से संदिग्ध मौत हो गई है। इस घटना के बाद घर में मातम सा छा गया है। मामला आत्महत्या से जुड़ा है या अन्य कारण है, इसका कारण अज्ञात बताया जा रहा है। ग्रमीणों की सूचना पर आमला के नायब तहसीलदार और बोरदेही पुलिस मौके पर पहुंची है।

बोरदेही थाना प्रभारी राजन उइके ने बताया कि कल रात को कोठिया रैय्यत निवासी द्वारा अपने घर में अज्ञात कारणों के शिवानी पति जगदीश धुर्वे 24 वर्ष और उसकी 4 वर्षीय बेटी सुखमनी ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिससे दोनों की मौत हो गई है। ग्रामीण की सूचना पर बोरदेही पुलिस और नायाब तहसीलदार समेले पहुंचे है। परिजनों के बयान लिए है। इसके बाद शव अस्पताल पहुंचाया गया हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button