Betul Samachar : स्वास्थ्य विभाग के लिपिक अखिलेश मालवीय को 15 मई तक शासकीय आवास खाली करने का फरमान, एसडीएम ने जारी किया नोटिस

Betul Samachar : बैतूल। स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 अखिलेश मालवीय हमेशा ही किसी न किसी मामले को लेकर चर्चा में रहे है। अब अखिलेश मालवीय को सरकारी आवास खाली करने के निर्देश दिए है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चिरापाटला चिचोली में पदस्थ अखिलेश मालवीय को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बैतूल द्वारा तीन बार सरकारी आवास खाली करने के लिए पत्र लिखा गया, इसके बावजूद भी आवास खाली नहीं किया। सरकारी आवास खाली किए जाने उच्च न्यायालय जबलपुर में याचिका लगाई।
न्यायालय के आदेश के अनुसार 15 मार्च 2024 तक आवास खाली करने के आदेश दिए गए थे, लेकिन श्री मालवीय ने अभी तक आवास खाली नहीं किया। आवास खाली न कर वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना की जा रही है। अब इस मामले में एसडीएम ने सख्त रूख अपनाया है।
एसडीएम ने जारी आदेश में बताया गया कि 15 मई तक हर हाल में शासकीय आवास को रिक्त कर जवाब प्रस्तुत करें, अन्यथा मप्र लोक परिसर अधिनियम 1964 के प्रावधानों के तहत बेदखली की कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ श्री मालवीय कई विवादों के कारण हमेशा ही सूर्खियों में रहे है। अब ताजा मामला सरकारी आवास खाली करने का है। सीएमएचओ ने कई बार पत्र लिखा, लेकिन सीएमएचओ के आदेश का पालन नहीं किया गया। यहां तक की न्यायालय के आदेश के बावजूद भी तय तिथि तक आवास खाली नहीं हो सका। अब एसडीएम ने फिर से श्री मालवीय को आवास खाली करने का अल्टीमेटम दे दिया है।




