Betul Ki Khabar: यादव समाज की नाराजगी दूर करने का प्रयास, घोड़ाडोंगरी विधायक ने सीएम से मांगा सामुदायिक भवन…
Betul Ki Khabar: An attempt to remove the displeasure of the Yadav community, Ghoradongri MLA asked the CM for a community hall...

Betul Ki Khabar: बैतूल। यादव समाज की तथाकथित नाराजगी को दूर करने के लिए घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके ने नया पैतरा खेला है। समाज के एक राष्ट्र स्तर के एक पदाधिकारी के बीच चल रही अनबन के बीच उन्होंने हाल ही में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखकर उनके विधानसभा क्षेत्र में यादव समाज की संख्या को देखते हुए सामुदायिक भवन की स्वीकृति भवन प्रदान करने की अनुमति का आग्रह किया है। राजनैतिक जानकार इसे यादव समाज की नाराजगी को दूर करने का प्रयास मान रहे हंैं।
पिछले कुछ दिनों से यदुवंशी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर पवन यादव और घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके के बीच कुछ अनबन चल रही थी। हालांकि इस मामले का पटाक्षेप होने की खबर है, लेकिन यादव समाज की तथाकथित नाराजगी को देखते हुए उन्होंने मौके पर चौका मारकर सबको चौका दिया है। विधायक इसके पहले मंशा जाहिर करते हुए एक प्रेसनोट में बता चुकी है कि विधानसभा चुनाव में उन्हें यादव समाज के योगदान के कारण ही विधायक बनने का मौका मिला है। इसे यादव समाज की नाराजगी को दूर करने का प्रयास माना जा रहा था, लेकिन इससे आगे निकलकर विधायक ने यादव समाज के लिए एक और बड़ी मांग कर मौके को भुनाने का प्रयास किया है।
सीएम को पत्र लिखकर मांगा सामुदायिक भवन
विधायक गंगा उइके ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखकर अपने विधानसभा में यादव समाज की बड़ी आबादी होने के कारण समाज की सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों के लिए एक सामुदायिक भवन की सतत आवश्यकता बताया है। पत्र में उन्होंने बताया कि समाज के पास कोई स्थाई भवन अथवा स्थल उपलब्ध नहीं होने के कारण अपने कार्यक्रम और सामूहिक बैठकों का संचालन नहीं कर पाते हैं। ऐसी स्थिति में यादव समाज की गतिविधियों के लिए सामुदायिक भवन निर्माण को स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया है। इसके लिए यादव समाज भी सीएम का आभारी रहने की बात कही है। हालांकि सामुदायिक भवन किस स्थान पर बनाया जाना है, इस बात का पत्र में उल्लेख नहीं किया है।




