Betul News: जेल में बड़ा खेल: नकदी लेकर अंदर पहुंच रहे थे गुटखे पाउच!

Betul News: Big game in jail: Gutkha pouches were reaching inside with cash!

दोषी होने के बावजूद प्रहरी पर कोई कार्यवाही नहीं,पूछा तो भड़क गए जेलर

Betul News: बैतूल। जिले जेल में बंदियों के परिजनों से पैसा लेकर गुटखे-पाउच सहित अन्य सामान बंदियों तक पहुंचाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। यह आरोप जेल के ही एक प्रहरी पर लगने के बाद पूरी तहकीकात कराई गई। जांच में मामला सही पाए जाने के बावजूद प्रहरी पर कोई कार्यवाही नहीं की गई, बल्कि उसे अन्य प्रहरियों का हेड बना देना कहीं ना कहीं जेल में हो रहे बड़े खेल की तरफ इशारा कर रहा है।

सूत्रों से जानकारी मिली है कि इसके लिए बंदियों और प्रहरी के बीच बकायदा सेटिंग से काम चलाया जा रहा है। जानकारी मिली है कि इस खेल की पुष्टि जेल के कर्मचारियों ने भी की, लेकिन कार्यवाही ना होने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जेल का यह खेल अभी भी बदस्तूर जारी है और प्रबंधन आंखें मूंदे बैठा हुआ है। सूत्र बताते हैं कि जेल में लगातार इस तरह से वसूली हो रही है, लेकिन जेलर इससे इनकार करते हुए ऐसी किसी घटना के होने से ही इनकार कर रहे हैं।

1 हजार लेकर गुटखा पाउच ले जाते पकड़ाया जेल प्रहरी

अपुष्ठ सूत्रों ने बताया कि लगभग 15 दिनों पूर्व जेल के ही एक बंदी ने सुविधा प्राप्त करने के लिए जेल में मिलने आई अपनी मां से कहा था कि वह एक जेल प्रहरी को एक हजार रुपए देकर गुटखा ,पाउच और अन्य सामग्री उस तक पहुंचा दिया करें। बंदी की मां ने ऐसा ही किया, लेकिन अंदर जाकर मामला एक्सपोज हो गया।

जेल प्रबन्धन में हंगामे जैसी स्थिति निर्मित होते ही जेलर ने आनन-फानन में इसकी जांच करवा ली। सूत्र बताते हैं कि इस दौरान जेल के ही तीन कर्मचारियों के अलावा खुद बंदी सहित एक अन्य के कथन भी जेलर द्वारा लिए गए थे। जांच और कथन में भी यह स्पष्ट हो गया था कि प्रहरी द्वारा इस तरह का खेल खेला जा रहा है, लेकिन कार्यवाही ना करते मामला दबा दिया गया।

वसूली करने वाले प्रहरी को बना दिया प्रहरियों का हेड

सूत्र बताते हैं कि वसूली करने वाले उक्त प्रहरी पर कार्यवाही ना करते हुए उसे जेल में पदस्थ अन्य प्रहरियों का हेड बनाकर जेलर ने अभयदान दे दिया है। इसके बाद प्रहरी के हौसले पहले से ज्यादा बुलंदियों पर पहुंच चुके हैं। सूत्र बताते हैं कि जेल में अब प्रत्येक बंदी को सुविधा उपलब्ध कराए जाने की चर्चा है।

कार्यवाही के विषय मे पूछा तो भड़क गए जेलर साहब

इस पूरे मामले की पुष्टि और कार्यवाही के विषय मे जिला जेल के जेलर योगेंद्र तिवारी को तीन बार फोन लगाया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया । चूंकि मामला संगीन होने और जेल प्रबन्धन का भी पक्ष सुनिश्चित होना जरूरी है, इसके लिए एक बार फिर उनके मोबाइल नम्बर 9425453434 पर काल किया गया। काफी देर बाद उन्होंने फोन तो रिसीव कर लिया, लेकिन जब उनसे इस मामले की सच्चाई को लेकर पूछा गया तो वे भड़क गए।

उनका कहना था कि जब पूरा मामला आपको मालूम है तो आप मुझसे क्यों पूछ रहे हैं। उन्हें बताया गया कि आपने क्या कार्यवाही की यह तो बताइए, लेकिन वे कुछ भी बताने से इनकार करते रहे और कहा कि ऐसा कोई मामला ही मेरे संज्ञान में नहीं आया तो क्या कार्यवाही करू। आपको जो प्रकाशित करना है कर लो। मुझे अपना काम करने दो आप अपना काम करो। जेलर की इस तरह की खीज यह बताने के लिए काफी है कि जेल में कहीं ना कहीं कुछ तो गलत हो रहा है, इसकी गोपनीय जांच उच्च अधिकारियों को करनी चाहिए।

इनका कहना…..

मेरे संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं आया तो कार्यवाही कैसे हो सकती है। आप जो चाहें प्रकाशित करें।

योगेंद्र तिवारी, जेलर जिला जेल बैतूल

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button