Betul Samachar : पिकअप में भरकर जा रहे थे पंखे और मिक्सर

Betul Samachar: Fans and mixers were being loaded in the pickup.

पुलिस ने पकड़े, मतदाताओंं को प्रलोभन दिए जाने का संदेह

Betul Samachar : बैतूल। लोकसभा चुनावों के मद्देनजर जिले की सीमाओं पर सघन चैकिंग की जा रही है। बीती रात महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित बड़गांव चेकपोस्ट पर एफएसटी एवं भैंसदेही पुलिस द्वारा पिकअप वाहन को पकड़ा गया। पिकअप में रखे पंखे और मिक्सर इसलिए जब्त किए गए हैं। टीम को यह संदेह था कि उक्त सामग्री मतदाताओं को लुभाने के लिए तो उपयोग नहीं कि जानी थी। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक चेकपोस्ट पर पिकअप वाहन रोककर जब तलाशी ली गयी तो वाहन में बड़ी मात्रा में पंखे और मिक्सर रखे पाए गए थे। टीम ने जब चालक से पूछताछ की तो कोई सन्तोषप्रद जवाब नहीं मिल पाया और ना ही सामग्री से सम्बंधित कोई दस्तावेज दिखाए गए। जानकारी के मुताबिक जिस व्यापारी द्वारा यह सामग्री क्रय की गई थी। उसके द्वारा प्रस्तुत किये गए तीन बिलों में भी विरोधाभास की स्थित सामने आई।

लिहाजा पुलिस ने लगभग 76 हजार 768 रुपये के पंखे और मिक्सर जब्त किए गए हैं। पुलिस को इस बात का संदेह है कि उक्त सामग्री का उपयोग चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए भी किया जा सकता है। इस लिहाज से पिकअप समेत सामग्री जब्त कर जांच की जा रही है।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button