Betul News : सुरा प्रेमियों को चुकाना होगा 15 प्रतिशत अधिक दाम

Betul News: Sura lovers will have to pay 15 percent more to fulfill their hobby.

नए वित्तीय वर्ष के लिए आबकारी विभाग ने नई सूची जारी की, पहले ही ठेकेदार दाम बढ़ाकर बेच रहे थे शराब

Betul News : (बैतूल)। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए आबकारी विभाग द्वारा जिले के 19 समूहों के ठेके रिनिवल करने के बाद अब सुरा प्रेमियों को शराब की ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी। हालांकि ठेके होने के लगभग 2 महीने बाद जिला आबकारी कार्यालय में सूची पहुंचने की खबर है, लेकिन ठेकेदारों ने दुकानों का संचालन हाथ में आते ही शराब के दामों में बढ़ोत्तरी कर मोटा मुनाफा जरूर कमा लिया हैं। शराब की कीमतें बढ़ने के बाद सुरा प्रेमियों के सुरूर में इसका असर जरूर देखा जा रहा है।

आबकारी द्वारा तय की गई नई कीमतों में स्प्रिट यानी विस्की, वोदका और रम की कीमतों में पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष 10 से 15 रुपए की व्रद्धि की गई है। यानी विस्की का जो क्वार्टर 150 रुपए में मिल रहा था अब उसकी कीमत 160-170 रुपए हो चुकी है। इतनी ही कीमतें बोतल और हाफ की भी बढ़ाई गई हैं, लेकिन शहर की ही अलग-अलग दुकानों पर अलग-अलग दाम वसूलने से सूरा प्रेमियों का जैसे ही नशा ही काफूर हो गया। जानकारी के मुताबिक कोठीबाजार, गंज, पटेल वार्ड, और बडोरा की दुकानों में बिकने वाली शराब की कीमतों में अंतर से साफ है कि कहीं ना कहीं आबकारी विभाग की मॉनिटरिंग में कमी नजर आ रही है। नियम के मुताबिक किसी भी ब्रांड की शराब की कीमत प्रत्येक दुकानों में समान होनी चाहिए, लेकिन शहर की शराब दुकानों में जैसा ग्राहक आता है उससे उतनी रकम की वसूली की जा रही है। जिस पर आबकारी विभाग की नजर होना जरूरी है।

रेट लिस्ट से बियर और देशी शराब की कीमतें गायब

आबकारी के नियम के मुताबिक शराब की कीमतों में पारदर्शिता रखने के उद्देश्य से रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य किया गया है, ताकि ग्राहक यह देख सके कि उसे तय की गई कीमत में ही शराब बेची गई है। नियम यह भी है कि सूची में हर तरह की शराब की कीमतें होनी चाहिए, लेकिन दुकानों पर जो सूची का बोर्ड लगाया है, उनमें बीयर से सम्बंधित ब्रांड और उनकी तय की गई कीमतें गायब हैं। निचला तबका सबसे ज्यादा देशी शराब का सेवन करता है, लेकिन इसकी कीमतें भी सूची में से गायब हैं। आबकारी विभाग को इस पर संज्ञान लेने की आवश्यकता है। बताया जा रहा है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए ठेकेदारों द्वारा बीयर की कीमतों में सीधे 50 रुपए की व्रद्धि की गई है। यानी की बीयर का जो ब्रांड पहले 150 रुपए का था अब इसकी कीमत 200 रुपए कर दी है। यह वृद्धि बीयर के सभी ब्रांडों पर की गई है।

ग्राहकों को बिल देने से भी परहेज (Betul News)

आबकारी के ठेके होने के बाद शराब दुकानों पर नियमों की किस तरह अवहेलना की जा रही है इसका एक और उदाहरण देखने को मिल रहा है। नियम के अनुसार शराब खरीदने वाले ग्राहक को बिल देना अनिवार्य किया गया है। जिसमे शराब के बैच नम्बर सहित तमाम जानकारी दुकानदार को बिल में देना है, लेकिन बैतूल में ग्राहक बिल मांग रहा है और ना ही दुकानदार बिल दे रहे हैं। ऐसे में ठेकेदार ग्राहक से शराब की वास्तविक कीमत ही वसूल रहा है या नहीं इस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। आबकारी विभाग बिल देने को लेकर भी सख्त नजर नहीं आ रहा है। खबर तो यह भी है कि कई दिनों से शराब दुकानों का निरीक्षण करने की जहमत नहीं उठा सके जो अधिकारी निरीक्षण कर रहे हैं वे केवल औपचारिकता निभाकर लौट आ रहे हैं। यही कारण है कि शासन के फरमान का बैतूल में कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है।

इनका कहना….

शासन स्तर पर शराब की कीमतें तय की गई हैं। दुकानों पर सूचियां भी लगवा दी है। नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

अंशुमान सिंह चढार, जिला आबकारी अधिकारी बैतूल।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button