Betul Today News : बैतूल में मिला सहयोग-स्नेह अविस्मरणीय, शहडोल तबादले पर नपा ने सीएमओ बुंदेला को दी विदाई

Betul Today News : Cooperation and affection found in Betul unforgettable, NAPA bids farewell to CMO Bundela on Shahdol transfer

Betul Today News : बैतूल में मिला सहयोग-स्नेह अविस्मरणीय, शहडोल तबादले पर नपा ने सीएमओ बुंदेला को दी विदाई

Betul Today News : (बैतूल)। बैतूल शहर काफी अच्छा है, यहां काम करने का अनुभव अनूठा है। तीन वर्ष कैसे बीत गए महसूस ही नहीं हुआ। अन्य विभागों की अपेक्षा बैतूल नगरपालिका में काम करने में परिवार जैसी फिलिंग होती थी। ऐसा लगता ही नहीं था कि घर है या कार्यालय, यह सब नगरपालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यशैली और अपनों की वजह से लगता है। यह बात निवर्तमान सीएमओ अक्षत बुंदेला ने नगरपालिका के अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा दिए गए विदाई समारोह को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान उनकी पत्नि और बच्चे भी मौजूद थे।

नगरपालिका कर्मचारी संघ द्वारा तंदूरी डिलाईट में आयोजित विदाई समारोह में सीएमओ अक्षत बुंदेला को जहां विदाई दी गई, वहीं नए सीएमओ ओमप्रकाश भदौरिया का स्वागत किया गया। नवागत सीएमओ श्री भदौरिया ने इस मौके पर कहा कि वे पूर्व सीएमओ बुंदेला के द्वारा किए गए कार्यो को आगे बढ़ाएंगे। कर्मचारियों को साथ लेकर शहर के लोगों की समस्याओं से मुक्ति दिलाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इस दौरान सीएमओ अक्षत बुंदेला ने कहा कि जहां परिवार की भावना होती है, वहां हर काम अच्छे होते है। पिछले तीन वर्ष में जिस तरह नगरपालिका में काम करने का अवसर मिला, इसकी यादें नई जगह लेकर जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों के सहयोग से बैतूल नगरपालिका में विकास कार्यो में काफी गति आई है, इसमें प्रत्येक कर्मचारियों का सहयोग है।

Betul Today News : बैतूल में मिला सहयोग-स्नेह अविस्मरणीय, शहडोल तबादले पर नपा ने सीएमओ बुंदेला को दी विदाई

कोविड काल का कठिन समय भी हम सभी ने देखा है, लेकिन इस दौर में भी हमने शहर के लोगों को परेशानी नहीं आने दी। उन्होंने कहा कि शहर के लोगों को हर दिन पानी उपलब्ध कराने की कोशिश की थी, यह प्रयास भी सफल रहा। पेयजल आपूर्ति भी सुचारू रखना एक बड़ी उपलब्धि है। श्री बुंदेला ने कहा कि शहर में बदलाव आया है। बैतूल को पांच शहरों में लाने के प्रयास भी किए गए, लेकिन यह काम नए सीएमओ के साथ करेंगे। उन्होंने सफाईकर्मियों के सहयोग की भी मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

Betul Today News : बैतूल में मिला सहयोग-स्नेह अविस्मरणीय, शहडोल तबादले पर नपा ने सीएमओ बुंदेला को दी विदाई

कार्यक्रम में नगरपालिका उपाध्यक्ष महेश राठौर, पूर्व नपाध्यक्ष आनंद प्रजापति, पूर्व पार्षद कैलाश धोटे समेत ईई महेशचन्द्र अग्रवाल, एई नीरज धुर्वे, सब इंजीनियर नगेन्द्र वागद्रे, संजय सरेठा, ब्रजेश खानूरकर, अमित सक्सेना, अखिलेश सिंह, राजस्व निरीक्षक ब्रजगोपाल परते, उपनिरीक्षक अखिल नीलकंठ राय, लेखा अधिकारी अंशुल अग्रवाल, अधीक्षक शोभाराम वरकड़े, लिपिक रवि कृष्ण दुबे, स्वच्छता निरीक्षक राजेश सोनी, संतोष धनेलिया एवं नगरपालिका के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन नगरपालिका कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मदन विन्नोदकर और सहायक ग्रेड-1 सुभाष प्रजापति ने किया। इस दौरान सीएमओ को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button