Betul Samachar : दो जिपं सदस्य और अनुसूचित जाति विभाग के पदाधिकारी कल करेंगे भाजपा ज्वाइन

Betul Samachar: Two MP members and Scheduled Caste Department official will join BJP tomorrow

कांग्रेस के एक बड़े नेता के समर्थकों के भी भाजपा में जाने की सुगबुगाहट

Betul Samachar :  बैतूल। लोकसभा चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस में मची भगदड़ के बाद भाजपा का कुनबा बढ़ता जा रहा है। खबर है कि भाजपा के कल होने वाले स्थापना दिवस पर बड़े धमाके होने वाले हैं । कांग्रेस के ऐसे-ऐसे नेताओं के भाजपा में जाने की संभावनाएं हैं, जिनकी कल्पना तक नहीं कि जा सकती। पहला धमाका सुनील शर्मा ने किया तो वहीं दूसरे धमाका जिला पंचायत के दो सदस्यों के भाजपा में जाने के बाद होने वाला है।

इसमें से एक जिला पंचायत सदस्य कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग से संबंध रखते हैं। जानकारी मिली है कि दोनों ही नेता भाजपा के कल होने वाले स्थापना दिवस समारोह में शामिल होकर भाजपा में प्रवेश कर लेंगे। इधर एक और बड़े कांग्रेस नेता के भाजपा में जाने की चर्चा गर्म है। जानकारी मिली है कि इस नेता के साथ उनके समर्थकों ने भी भाजपा में जाने की पूरी तैयारी कर रखी है। यदि ऐसा हुआ तो लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की बुरी तरह दुर्गति होना तय माना जा रहा है।

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर लगाया उपेक्षा का आरोप

कांग्रेस पार्टी की पिछले लंबे समय से सेवा कर रहे अनुसूचित जाति विभाग के पदाधिकारी का दर्द सामने आया है। उनका कहना है कि मैं कॉग्रेस पार्टी से लगभग 30 साल से जुड़ा हूं, मुझसे पहले मेरा परिवार भी कांग्रेस पार्टी का साथ हमेशा देता हुआ आ रहा है, लेकिन शीर्ष नेतृत्व के द्वारा कई बार मुझे उपेक्षित किया गया। उसके बाद भी मैं पूर्ण निष्ठा से पार्टी का निरंतर कार्य करता रहा, परन्तु शीर्ष नेतृत्व की मेरे प्रति उदासीनता एवं उपेक्षा बरकरार रही, इसकी वजह से अब मैं अपने आप को असहज महसूस करने लगा हूं।

उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अब कॉग्रेस पार्टी को अनुसूचित जाति विभाग की कोई जरूरत ही नहीं है। उन्होंने नेताओं को सलाह देते हुए कहा है कि मेरी राय में अब कॉग्रेस पार्टी से अनुसूचित विभाग को ही हटा देना चाहिए। वह इसलिए कि अनुसूचित विभाग के सभी निष्ठावान कार्यकर्ता अपने तन-मन एवं धन से पार्टी के लिए कार्य करते है। उसके पश्चात भी उन्हें कोई महत्व नहीं दिया जाता, इससे हमारे स्वाभिमान को भी ठेस पहुंचती है अब दोनों नेताओं ने कांग्रेस को अलविदा कर भाजपा में प्रवेश का अपना रास्ता साफ कर लिया है।

कांग्रेस के कार्यक्रम से गायब नेता कहीं गुल तो नहीं खिला रहे

भाजपा में प्रवेश को लेकर एक बड़े नेता भी समर्थकों के साथ पार्टी छोड़ सकते हैं। एक वरिष्ठ निष्ठावान और कांग्रेस की राजनीति पर नजर रखने वाले नेता ने यह रहस्य उद्घाटन किया है कि स्थापना दिवस के अवसर पर जिले की कांग्रेस की राजनीति में खासा दखल रखने वाले एक बड़े नेता अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम सकते हैं। इसकी पूरी पटकथा भी लिखी जा चुकी है। बस औपचारिकता ही बाकी है। अगर ऐसा हुआ तो जिले की राजनीति में ऐसा भूचाल आएगा कि राजनीतिक पंडित भी इसका विश्लेषण नहीं कर पाएंगे ।

दरअसल इस कांग्रेस नेता से सिर्फ इतना पूछा गया था कि क्या वे भी भाजपा ज्वॉइन करेंगे। इस सवाल के जवाब में उन्होंने ना तो कह दिया, लेकिन कांग्रेस के एक बड़े नेता के भाजपा में आने की सुगबुगाहट को जरूर राजनीतिक गर्मी प्रदान कर दी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि उक्त नेता यदि भाजपा में शामिल हो गए तो भविष्य की राजनीति में भारी टकराव की स्थिति देखने को मिल सकती है। जिले की राजनीति का पूरा परिदृश्य बदल सकता है।

बताया जा रहा है कि इस मामले को इस बात से भी बल मिल रहा है कि इन कांग्रेसी नेताओं ने रामू टेकाम की नामांकन रैली पर हुए कार्यक्रम से भी दूरी बना ली थी, जबकि विधान सभा चुनावों के पहले यह दावे किए जाते थे कि कांग्रेसी एकजुट हैं। विधानसभा चुनाव तक तो सब ठीकठाक था, लेकिन इसके बाद ऐसा क्या हो गया, जब कांग्रेसी अलग-अलग गुटों में बंट गए। अब कांग्रेसी नेता के दावे में कितना दम है यह तो स्थापना दिवस के दिन ही सामने आएगा, लेकिन इस खबर के बाहर आने के बाद शहर में राजनीतिक चर्चा का बाजार जरूर गर्म हो गया है।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button