Betul Ki Khabar: बैंक डिटेल के अभाव में घोटाले के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं

Betul Ki Khabar: Scam accused not arrested due to lack of bank details

एसआईटी ने 8 लोगों के एकाउंट की जानकारी मांगी, इसी वजह जांच में हो रहा विलंब।

Betul Ki Khabar: बैतूल। करोड़ों के घोटाले में भीमपुर और चिचोली ब्लॉक के अधिकारी और कर्मचारी ने पूरे जिले का नाम प्रदेश में खराब कर दिया है। 13 करोड़ से अधिक का घोटाला करने पर जांच के बाद पुलिस ने आठ से अधिक लोगों पर एफआईआर की है, लेकिन आज तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस पर सवाल उठाना लाजिमी है। एसपी ने मामले में एसआईटी का गठन किया, लेकिन एक माह में यह जांच भी कछुआ जांच चल रही है। जांच अधिकारी तर्क दे रहे हैं कि बैंक डिटेल न मिलने से मामला लटका हुआ है। यदि ऐसे में आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए तो उन्हें जमानत का अवसर मिल जाएगा। एसआईटी प्रमुख की इस बात में कितनी सच्चाई है, यह तो वहीं जाने, लेकिन तरह-तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण को बैतूल जिले की जनपदों में ऐसा पलीता लगाया कि हर जगह थू-थू हो रही है। दरअसल कलेक्टर को मिली शिकायत होने के दूसरे दिन चिचोली और भीमपुर जनपद पहुंचे थे। जिला पंचायत सीईओ के साथ उन्होंने फाइल खंगाली तो स्वच्छ मिशन में बड़ा घोटाला सामने आया। अगले ही दिन जांच शुरू की गई, तब ब्लाक समन्वयक राजेंद्र सिंह परिहार समेत आपरेटर सुमित सोनी और एक अन्य समेत आधा दर्जन से अधिक फर्मों पर भी एफआईआर की गई। इसके बाद से सभी आरोपी फरार चल रहे हैं। कलेक्टर के निर्देश पर एसपी ने एफआईआर के बाद एसआईटी का गठन कर शाहपुर एसडीओपी मयंक तिवारी को जिम्मेदारी दी। हालांकि यह एसआईटी एक माह में भी कुछ नहीं कर पाई है। चूंकि मामला बड़े घोटाले से जुड़ा है। इसलिए बारिकी से जांच करने के लिए कई तरह की परेशानी आ रही है।

अब बैठक ने अटकाया रोड़ा!

13 करोड़ 21 लाख के घोटाले में एसआईटी ने पहले जनपद पंचायतों से पूरे रिकार्ड जब्त कर लिए। इन रिकार्डों का मिलान आरोपियों के से करना है। इसी वजह है कि जनपद से दस्तावेज मिलने के बाद अब बैंक डिटेल के लिए सभी आरोपियों की जानकारी खंगाली जा रही है। बताया जाता है कि इस सप्ताह के अंत तक वर्ष 2021 से अब तक के लेनदेन की जानकारी मिलने के बाद एसआईटी की जांच में तेजी आएगी। सूत्र बताते हैं कि फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी भी बैंक डिटेल की जानकारी मिलने के बाद होगी, ताकि उन्हें जमानत का अवसर न मिल पाए।

इनका कहना…

दोनों जनपद से दस्तावेज प्राप्त हो चुके हैं, लेकिन आरोपियों के बैंक खातों के डिटेल अब तक नहीं मिली है। यह मिलते ही जांच में तेजी आएगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

मयंक तिवारी, एसडीओपी शाहपुर एवं एसआईटी प्रमुख

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button